रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम में शनिवार रात सेजावता के समीप दोपहिया वाहन पर सवार गोरक्षा हिंदू दल के जिलाध्यक्ष के हाथ में चोट पहुंची, रात में सोचा की गिट्टी उचटकर हाथ में लगी है, इसपर युवक ने पत्थर की चोट समझकर रात में पट्टी करवा ली। लेकिन सुबह परेशानी बढ़ने पर गौरक्षा हिंदू दल के जिलाध्यक्ष जिला अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर ने चोट के अंदर से कारतूस बाहर निकाल दिया। जख्म से गोली निकलने के बाद बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए और जांच की मांग की। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।