रंगोली के जरिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों की 3D तस्वीर बनाने में शिखा शर्मा के साथ 20 सदस्यीय टीम ने 48 घंटे की मेहनत के बाद इसे तैयार किया है। शिखा बताती हैं कि, रंगोली बनाने के दौरान पूरी टीम खासा उत्साह में थी। टीम इंडिया का ये मुकाबला रोमांचकारी होने वाला है। इस कारण सदस्यों ने रंगोली के माध्यम से टीम इंडिया को बेस्ट ऑफ लक का संदेश दिया है। बता दें कि, इस रंगोली को वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजा जाएगा। रंगोली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी होने लगी हैं, जिसे लोगों की खूब सराहना भी मिल रही है।