इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, किसानों को सोलर बिजली जनरेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए किसानों को दो मेगावाट तक बिजली का उत्पादित करने का काम सरकार कराएगी। सोलर प्लांट लगाने के लिए बैंक की ओर से वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिससे किसान खेतों में सोलर प्लांट लगा सकेंगे। इसके बाद 3.05 रुपए प्रति यूनिट की दर से सोलर बिजली सरकार किसानों से खरीदेगी। मुख्यमंत्री ने ये ऐलान किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर करने के बाद किया। सीएम ने ये भी कहा कि, जल्द ही किसान फसल बीमा योजना का पैसा भी किसानों के खातों में भेज दिया जाएगा।