scriptकिराए से कमरा लेकर पांच लोगों ने किया महिला से बलात्कार | Five people raped women, taking room from rent | Patrika News
शिवपुरी

किराए से कमरा लेकर पांच लोगों ने किया महिला से बलात्कार

औरंगाबाद में किराए से कमरा लेकर आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, मामला दर्ज
 

शिवपुरीJun 03, 2018 / 11:07 pm

Rakesh shukla

Abduction, rape, Aurangabad, Shivpuri, crime, action, shivpuri news, shivpuri news in hindi, mp news

किराए से कमरा लेकर पांच लोगों ने किया महिला से बलात्कार

शिवपुरी. जिले के खनियांधाना थाना अंतर्गत ग्राम अछरौनी में भौंती थाना क्षेत्र के पिपरौनिया गांव से आई महिला को 5 लोग एक कार में अपहरण करके ले गए। इसके बाद महिला को यह लोग ओरंगाबाद ले गए जहां एक किराए के कमरे में बंधक बनाकर सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से मुक्त होकर आई महिला की शिकायत पर पुलिस ने पांचों लोगों के खिलाफ अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गत 23 अप्रैल की शाम करीब 8 बजे ग्राम अछरौनी से एक24 साल की महिला को कालीचरण यादव निवासी डामरोन, नवल सिंह ठाकुर निवासी पिपरोनिया थाना भौंती, अजय यादव, गंगाराम यादव निवासी निचरौली थाना करैरा, अजेन्द्र लोधी निवासी बाचरौन थाना पिछोर एक कार में जबरन बिठाकर अपहरण करके पहले शिवपुरी लाए। इसके बाद आरोपी उसे ओरंगाबाद ले गए। यहां पर सभी ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद महिला आरोपियों के चंगुल से मुक्त होकर अपने घर भौंती के ग्राम पिपरौनिया पहुंची और पूरी घटना परिजनों व पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का प्रकरण दर्जकर लिया है। हालांकि मामले का एक पहलू यह भी बताया जा रहा है कि कालीचरण यादव ही महिला को अपने साथ ले गया था और शेष लोगों ने महिला को ले जाने में उसकी मदद की थी।
महिला से छेड़छाड़ कर किया दुष्कर्म, दो लोगों पर केस दर्ज
शिवपुरी. जिले के खनियांधाना थाना अंतर्गत ग्राम गूढर में गोला कोट तालाब के पास दो युवकों ने मिलकर एक महिला के साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक ग्राम गूढऱ निवासी एक ३० साल की महिला को उसके पड़ोस में रहने वाले गोविंद आदिवासी व हरदेव आदिवासी ने गोला कोट तालाब के पास रोक लिया। यहां हरदेव ने महिला के साथ दुष्कर्म व गोविंद ने छेड़छाड़ की।पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो