scriptजुआ खेलते भाजपा मंडल अध्यक्ष का वीडियो वायरल | Video viral of BJP Mandal President playing gambling | Patrika News
शिवपुरी

जुआ खेलते भाजपा मंडल अध्यक्ष का वीडियो वायरल

खनियांधाना में भाजपा द्वारा नियुक्त मंडल अध्यक्ष का कुछ लोगों के साथ जुआ खेलते हुए का वीडियो रविवार को वायरल हो गया। वीडियो में मंडल अध्यक्ष 500-500 के नोट हाथ में लेकर पत्ता मांगकर ताश फैटते दिखाई दे रहे है।

शिवपुरीApr 04, 2021 / 11:37 pm

rishi jaiswal

जुआ खेलते भाजपा मंडल अध्यक्ष का वीडियो वायरल

जुआ खेलते भाजपा मंडल अध्यक्ष का वीडियो वायरल

शिवपुरी. जले के खनियांधाना में भाजपा द्वारा नियुक्त मंडल अध्यक्ष का कुछ लोगों के साथ जुआ खेलते हुए का वीडियो रविवार को वायरल हो गया। वीडियो में मंडल अध्यक्ष 500-500 के नोट हाथ में लेकर पत्ता मांगकर ताश फैटते दिखाई दे रहे है। इधर मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष से उनका पक्ष जानने के लिए फोन लगाया तो उन्होंने तीन बार में तो फोन रिसीव नहीं किया, इसके बाद किसी पीए ने फोन उठाया और 5 मिनिट बाद बात कराने की बात कहकर फोन काट दिया और उसके बाद से मोबाइल आउट ऑफ कवरेज का मैसेज देता रहा।

जानकारी के मुताबिक रविवार को सोशल साइट पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में खनियांधाना भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश भदरेलिया निवासी गांधी चौक खनियांधाना, कुछ लोगो के साथ जुआ खेल रहे है। इसमें मंडल अध्यक्ष के अलावा सभी लोग अपने-अपने हाथों में पैसे लेकर दांव मांग रहे है। बड़ी बात यह है कि आमजन को अच्छे कामों की समझाइश देने वाले यह नेता खुद खुलेआम रोड किनारे नीचे बैठकर कबाडिय़ों की तरह जुआ खेलते दिख रहे हैं। यहां बता दें कि पिछोर अनुविभाग का ही एक भाजपा नेता अवैध कच्ची शराब का काम करता है।

सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस को इन जुआरी व शराब का काम करने वाले नेताओं की जानकारी है, लेकिन राजनीतिक दवाब के चलते इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। इस मामले में मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश को भी फोन लगाया गया, लेकिन उन्होंने भी भाजपा जिलाध्यक्ष की तरह अपना फोन रिसीव नही किया।

Home / Shivpuri / जुआ खेलते भाजपा मंडल अध्यक्ष का वीडियो वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो