weather update today : यूपी में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। सुबह शाम घना कोहरा और दिन में चमकीली धूप निकलने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। बारिश होने के बाद भी यूपी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फरवरी माह तापमान के बढ़ाने की गति ने पिछले 11 वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी के लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित 23 जिलों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने तथा कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट किया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बीच सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। मंगलवार को हल्का कोहरा के साथ कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
Up weather update: 21 औऱ 22, 23 फरवरी को इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम 12 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 24 न्यूनतम 10 गोरखपुर में न्यूनतम 11 अधिकतम 26 महाराजगंज में अधिकतम 26 न्यूनतम 10 देवरिया में अधिकतम 25 न्यूनतम 11 सुल्तानपुर में अधिकतम 24 न्यूनतम 10 बस्ती में अधिकतम 27 न्यूनतम 11 अंबेडकर नगर में अधिकतम 26 न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
यह भी पढ़ें