भाजपा ने करवाएं दंगे, दो गुना हुए पेट्रोल के भाव
प्रभारी मंत्री ने जिला कलेक्ट्रेट में बैठक लेने के साथ प्रेस को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे भाजपा ने करवाए हैं। कहा कि चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि अलवर के राजगढ़ में भाजपा का ही नगर पालिका बोर्ड है। इसके बाद भी भाजपा ने राज्य सरकार को निशाना बनाते हुए नेशनल मीडिया में प्रचार-प्रसार करने के लिए मंदिर तोडऩे जैसे विवाद करवाए। प्रभारी मंत्री ने इस दौरान पेट्रोल व डीजल की कीमतों को लेकर भी भाजपा को घेरा। कहा कि भाजपा राज में आठ साल में पेट्रोल व डीजल के भाव डबल हो चुके हैं। रावत ने कहा कि कांग्रेस शासन में 70 सालों तक डीजल और पेट्रोल 50 से 55 रुपए प्रति लीटर रहा। जो अब डबल हो चुके हैं। प्रभारी मंत्री ने इस दौरान सीएम अशोक गहलोत को प्रदेश के हर गांव और ढाणी का विकास करने वाला भी बताया।