scriptयह मौसी-भांजा किराए पर लड़की लाकर शुरू करते थे ऐसा खेल | Mausi Bhanja arrested by Dadiya police in Looteri Dulhan Case | Patrika News
सीकर

यह मौसी-भांजा किराए पर लड़की लाकर शुरू करते थे ऐसा खेल

www.patrika.com/jhunjhunu-news/

सीकरAug 28, 2018 / 03:01 pm

vishwanath saini

sikar news

Mausi Bhanja arrested by Dadiya police in Looteri Dulhan Case

सीकर. मिलिए एक ऐसी मौसी भांजे से जिनकी जोड़ी से, जिसने कइयों को ठग लिया। ठगी का जरिया बनाया शादी को। ये किराए की दुल्हन लाते और उसकी किसी से शादी करवा देते। फिर मौका पाकर दुल्हन फरार हो जाती। मामला राजस्थान के सीकर जिले के दादिया थाना इलाके का है। मौसी व भांजे की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हुआ है।

जानिए क्या है लुटेरी दुल्हन का पूरा मामला

-दादिया थानाधिकारी सुरेश चौहान के अनुसार मामले में पीलियों की ढाणी तन गुंगारा निवासी राजेश कुमार व उसकी मौसी सोहनी देवी को गिरफ्तार किया गया है।
-मौसी-भांजा पर आरोप है कि इन्होंने दादिया के एक युवक की शादी करवाई थी।
-शादी के कुछ समय बाद तक तो युवती सही थी, मगर एक दिन मौका पाकर वह युवक के घर से रुपए-गहने लेकर भाग गई।
-पुलिस ने पीडि़त युवक की रिपोर्ट पर सोहनी देवी व उसकी भांजे राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
-इस बीच पुलिस को इत्तला मिली कि सोहनी देवी व राजेश फरारी के दौरान अपने घर आए हुए हैं।
-पुलिस ने दोनों के घर पर अचानक दबिश और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
-इस मामले में लुटेरी दुल्हन समेत तीन जनों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है।
-मौसी व भांजे की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में एक और आरोपी अशोक अभी भी फरार चल रहा है।


दुल्हन खरीद की मंडी बना शेखावाटी


शेखावाटी में लुटेरी दुल्हन का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिले में ऐसे अनेक मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें शादी के कुछ समय बाद दुल्हन दूल्हे को लूटकर भाग गई। खंडेला थाना इलाके में तो ऐसा मामला उजागर हुआ था, जिसमें एक पति ने ही अपनी पत्नी का भाई बनकर कन्यादान किया और फर्जी शादी करवा दी थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो