scriptरहस्य बनी…बंद हवेली में मोरों की मौत | Mystery remains ... Peacock dies in closed mansion | Patrika News
सीकर

रहस्य बनी…बंद हवेली में मोरों की मौत

दांतारामगढ इलाके के नाडा चारणवास में शनिवार को एक बंद हवेली में चार राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिले।

सीकरJan 24, 2021 / 07:02 pm

Gaurav

रहस्य बनी...बंद हवेली में मोरों की मौत

रहस्य बनी…बंद हवेली में मोरों की मौत

सीकर. दांतारामगढ इलाके के नाडा चारणवास में शनिवार को एक बंद हवेली में चार राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिले। जिसके बाद से बंद हवेली में मोरों के मरने का रहस्य सब जानने को आतुर हैं। बंद हवेली में मोर के मरने की सूचना से आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल नजर आया। सूचना पर वन विभाग औैर पशुपालन विभाग की टीम पहुंची और एक साथ चार मोर की मौत के कारणों की समीक्षा की। रोग निदान ईकाई अधिकारी डॉ वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि दांतारामगढ़ के पास नाडा चारणवास में मौरों के मृत मिलने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो गांव की एक बंद पड़ी हवेली में चार मोर मृत पाए गए। चारों मोर में से एक मेल था और तीन फीमेल थे। मौके पर गेंहू के दाने मिले थे। ऐसे में प्रथम दृष्टया मोरों की मौत जहरीले दाना खाने से हुई प्रतीत हो रही है। मृत मोरों का पशु चिकित्सकों के बोर्ड के जरिए पोस्टमार्टम करवाया गया। एक के सैम्पल को जयपुर एफएसएल टीम जांच के लिए भिजवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद मोरों के शव को वन विभाग को सौंप दिया गया। इसके बाद सभी मोर का अन्तिम संस्कार कर दिया।

इधर, डिफेंस एकेडमी में मिला कुक का शव
सीकर. उद्योगनगर थाना क्षेत्र स्थित एक डिफेंस एकेडमी में मृत अवस्था में कुक का शव मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दे दी है। थानाधिकारी पवनकुमार चौबे ने बताया कि मृतक अनुज कुमार उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। वह डिफेंस एकेडमी में खाना बनाने का काम करता था। वह राम को खाना बनाने के बाद कमरे में जाकर सो गया था। सुबह कर्मचारियों ने देखा तो वह सेाते हुए मिला। उसे काफी उठाया, लेकिन वह उठा ही नहीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि युवक की हार्टअटैक से मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृतक के कारणों का पता लग सकेगा।

Home / Sikar / रहस्य बनी…बंद हवेली में मोरों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो