दो दिन रहेगा असर
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बरसात का असर प्रदेश में दो दिन तक रहेगा। शनिवार के बाद रविवार को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने के आसार है। इसके बाद 25 अक्टूबर से इस सिस्टम का असर पूरी तरह से समाप्त होगा। जिससे मौसम साफ हो जाएगा। हवाओं की रफ्तार कम होकर धूप भी खिल जाएगी।
गिरेगा पारा, बढ़ेगी सर्दी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो दिन की बरसात व ओलावृष्टि के बाद प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ जाएगा। हवा में नमी की मात्रा बढ़ जाएगी। मौसमी तंत्र से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
किसानों को ये सलाह
मौसम विभाग के अनुसार मौसमी तंत्र को देखते हुए किसानों को पकी फसलों को भीगने से बचाने की व्यवस्था करनी चाहिए। कृषि मंडीयों व खेतों में खुले में रखी फसल को सुरक्षित स्थान पर भंडारण कर लेना चाहिए।