scriptRajasthan Board : विद्यार्थियों का इंतजार होगा खत्म, कल 3 बजे आएगा 12वीं Arts का रिजल्ट | Rajasthan Board 12th arts result 2019 will be announced on 22 may | Patrika News
सीकर

Rajasthan Board : विद्यार्थियों का इंतजार होगा खत्म, कल 3 बजे आएगा 12वीं Arts का रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कला के परिणाम का इंतजार अब खत्म होने वाला है। परिणाम बुधवार को दोपहर तीन बजे जारी किया जाएगा।

सीकरMay 21, 2019 / 11:48 am

Vinod Chauhan

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कला के परिणाम का इंतजार अब खत्म होने वाला है। परिणाम बुधवार को दोपहर तीन बजे जारी किया जाएगा।

Rajasthan Board : विद्यार्थियों का इंतजार होगा खत्म, कल 3 बजे आएगा 12वीं Arts का रिजल्ट

सीकर।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कला ( RBSE Arts Result 2019 ) के परिणाम का इंतजार अब खत्म होने वाला है। परिणाम बुधवार को दोपहर तीन बजे जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ( Govind Singh Dotasra ) ने इसकी घोषणा की है। बोर्ड ने भी परिणाम को लेकर अंतिम तैयारी कर ली है। इस वर्ष करीब 5 लाख 74 विद्यार्थी कला बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। विद्यार्थी रिजल्ट जारी होने के बाद अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइड पर देख पाएंगे। गौरतलब है कि साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट पहले ही घोषित हो चुका है। जिसके बाद से ही 12वीं कला के विद्यार्थी परिणाम को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बुधवार को दोपहर तीन बजे विद्यार्थी का इंतजार खत्म हो जाएगा।

ऐसा रहा साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट ( Rajasthan board Science Commerce Result 2019 )
राजस्थान बोर्ड ने 12वीं की साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 15 मई को जारी किया था। 12वीं साइंस का परिणाम 92.88 फीसदी रहा था। जबकि कॉमर्स का परिणाम 91.46 फीसदी रहा।

Home / Sikar / Rajasthan Board : विद्यार्थियों का इंतजार होगा खत्म, कल 3 बजे आएगा 12वीं Arts का रिजल्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो