scriptराजस्थान पत्रिका सर्वे पर जनता की मोहर, कहा- सरकार को अभी चेतना होगा | rajasthan patrika survey peoples views on rajasthan election 2018 | Patrika News
सीकर

राजस्थान पत्रिका सर्वे पर जनता की मोहर, कहा- सरकार को अभी चेतना होगा

राजस्थान,मध्यप्रदेश व छतीसगढ़ में पत्रिका समूह के सर्वे पर आजमन ने भी मोहर लगाई है।

सीकरApr 01, 2018 / 07:54 pm

Vinod Chauhan

sikar news

सीकर.

राजस्थान,मध्यप्रदेश व छतीसगढ़ में पत्रिका समूह के सर्वे पर आजमन ने भी मोहर लगाई है। सर्वे को प्रबुद्धवर्ग के साथ हर वर्ग ने सटीक व आमजन के मन की आवाज बताया है। सर्वे को लेकर सीकर के होटल सांवरिया भगवान में हुए टॉक शो में सरकार के पक्ष में भी कई लोगों ने सर्वे को लेकर भ्रम फैलाने वाली बात बताया तो 80 प्रतिशत से अधिक लोगों ने कहा कि यह सरकार के लिए अब अलार्मिंग टाईम है। अभी सरकार को चेतना होगा। सर्वे के दौरान पत्रिका समूह की ओर से उठाए गए कमजोर विपक्ष पर भी जमकर चर्चा हुई तो वर्तमान सरकार के कामकाज से संतुष्ठी का मामला भी उठाया। परिचर्चा में चुने हुए विधायकों के काम व जनता से जुड़ाव पर भी खुल विचार व्यक्त किए।

 

सरकार की बात तो की गई है, लेकिन विपक्ष को भी कमजोर ही बताया गया है। विकल्प के तौर पर किसी को नहीं बताया गया है। सरकार ने ऐसी योजना दी है जो हर वर्ग तक पहुंची है। पारदर्शिता के कारण आमजन तक योजनाओ का लाभ पहुंच रहा है। -प्रकाश दाधिच, भाजपा पदाधिकारी

कर्मचारी पहले सातवें वेतन के लिए जुझते रहे, बाद में समानीकरण की तलवार, स्कूलें बंद तो पीपीपी मोड की तैयारी। यह सब ही सर्वे में जनता व कर्मचारियों ने बताया है। अब बदलाव की बयार शुरू हो गई है। जनता के फैसलों मे जनता की भूमिका नहीं होने से बस को नाराजगी है। सर्वे में यह सब ही बताया है। -जगदीश दानोदिया, कर्मचारी नेता

जनता के दर्द को पत्रिका सर्वे ने समझा है। अपनी पीड़ा को किसे जाहिर करें यह हर वर्ग सोच रहा था। पत्रिका के सर्वे ने सरकार की पोल खोल दी तो जन की पीड़ा को भी बताया है। अब तो सरकार के सामने महज चंद महीने बचे है। पीपीपी के साथ सरकार ने सब को बंद करने का काम किया है। -सुनीता गिठाला, पूर्व जिला परिषद सदस्य


प्रदेश से लेकर देश में वर्तमान सरकार ने जन विकास के काम किए है। सर्वे का आंकड़ा कुछ लोगों का हो सकता है, जनता अब काम करने वाले को चुनने से पीछे नहीं रहेगी। हालांकि कई विधायक पहली बार चुनकर आए है उनके काम करने के तरीके से जनता थोड़ा कम संतुष्ट रही है, लेकिन बदलाव जैसी कोई बात नहीं है। -बजरंग शर्मा, सचिव, अभिभाषक संघ

सर्वे के आंकड़े कुछ भ्रमित करने वाले है। आमजन को काम हर एक का विकास सरकार का नारा रहा है। उसी की तर्ज पर शहरी क्षेत्र में भी विकास कार्य हुए है। लंबे समय से अटकी योजनाओं को भाजपा सरकार ही धरातल पर लाई है। अब यमुना का पानी भी जल्द क्षेत्र को मिलेगा। -नंदकिशोर सैनी, शहर उपाध्यक्ष, भाजपा

 

सर्वे के परिणाम कुछ भी हो, लेकिन सरकार ने हर वर्ग की सुनी है। भामाशाह योजना से लेकर गौरव पथ तथा प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना ने सब को राहत दी है। अब तक सरकार ने पूरी तरह हर वर्ग का ध्यान रखा है। विपक्ष को अपने भूमिका के बारे में सोचना चाहिए। -गिरीश प्रधान, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ


सरकार की नीतियां ही सरकार को आमजन से दूर कर रही है। वर्तमान सरकार ने नाम परिवर्तन के साथ पुरानी योजनाओं को बंद करने का काम किया है। सर्वे में राजस्थान के विधायकों को भी बड़ा संकेत दिया है। बड़े वादों कर दावे करने वाले भी हकीकत से कोसों दूर है। -गोविन्द पटेल, कांग्रेस आईटी सेल संयोजक

रोजगार देने के नाम पर गुमराह करने वाली सरकार की पोल सर्वे में खुलती नजर आ रही है। सरकार को बदलने में 58 प्रतिशत जनता ही नहीं हर वर्ग आगे है। विधायकों का कामकाज भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। वादे तो बड़े किए गए, लेकिन जनता को खुश नहीं कर पाए। -चांद खा मुगल, पार्षद

सरकार पूरी तरह से प्रशासनिक अधिकारी चला रहे है। इसी का परिणाम है कि आज जनता से जुड़ी योजनाओं पर कुंडली मार दी जाती है। सर्वे में विधायकों की जो स्थिति बताई गई है वह भी सटीक है। विधायकों को जनता के दुख-दर्द से कोई लेना देना नहीं है। -धमेन्द्र गिठाला, कांगेस कार्यकर्ता

सर्वे पूरी तरह से सटीक है। सरकार वित्तीय प्रबंधन में फेल रही है। आमजन सरकार तक पहुंच नहीं सकता है। राजस्थान में सरकार मनमर्जी के कानून पास कराने की कोशिश करती है। जतना से जुड़े मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया तो सरकार बदलने का इरादा हकीकत में बदलेगा।– संजय कुमावत, सीए

सर्वे जनता से जुड़ा हुआ है, लेकिन कामकाज का आकलन भी जनता से होना चाहिए। शेखावाटी जैसे क्षेत्र में पहली बार इतना मिला है जो कभी नहीं हुआ। किसानों के लिए भी 50 हजार का लोन माफ हुआ है। मेडिकल कॉलेज से लेकर सडक़ों के गौरवपथ सरकार की देन है। जनता विकास को चुनेगी विपक्ष को नहीं। -महेश खोखर, भाजपा किसान मोर्चा

सर्वे में सरकार के कामकाज को लेकर जो कहा गया है सही फीट नहीं बैठता है। कई ऐसे निर्णय सरकार ने किए जो अब तक किसी ने नहीं किए है। सर्वे में विपक्ष की भूमिका को बताया है जो कि पूरी तरह सही है। सता में रहने पर थोड़ी खुशी व थोड़ा गम हर वर्ग को रहता है, लेकिन आमजन को राहत भी दी गई है। -चांदनी जैन, अधिवक्ता


सर्वे में दोनों बड़ी पार्टियों की भूमिका बताई है। सरकार अपने काम को सही दिशा नहीं दे पाई तो विपक्ष भी सही भूमिका में नहीं रह पाया। सर्वे में आमजन के साथ जनप्रतिनिधियों की काम-काज की शैली को लेकर भी कई बार चर्चा हुई, लेकिन अब धीरे-धीरे सामने भी आने लगा है। – भगवत शर्मा, अधिवक्ता

Home / Sikar / राजस्थान पत्रिका सर्वे पर जनता की मोहर, कहा- सरकार को अभी चेतना होगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो