सीकर

प्रदेश में बदल रहा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

Rajasthan Weather Update : शेखावाटी सहित प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। शेखावाटी में दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी ने बारिश का अंदेशा बढ़ा दिया है।

सीकरOct 02, 2019 / 02:29 pm

Naveen

प्रदेश में बदल रहा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

सीकर.
Rajasthan Weather Update : शेखावाटी सहित प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। शेखावाटी में दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी ने बारिश का अंदेशा बढ़ा दिया है। चक्रवात के कारण दिन के तापमान में करीब चार डिग्री की बढोतरी हुई है। इधर मौसम विभाग ( Weather Department ) ने भी अगले 24 घंटे में प्रदेश के दस जिलों में भारी बारिश ( heavy Rain Alert in Rajasthan ) होने की चेतावनी दी है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। सीकर में सुबह से मौसम साफ रहा।

यह भी पढ़ें

चार बेटियों ने कांधे पर पिता को पहुंचाया शमशान, कोई नहीं रोक पाया आंसू

दोपहर में तेज गर्मी और उमस रही। आमतौर पर शेखावाटी में आमतौर पर दीवाली से करीब एक माह पहले ही वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ जाती है और रात के समय हल्की सर्दी शुरू हो जाती है लेकिन अब अक्टूबर माह का पहला सप्ताह चल रहा है और पंखे व कूलर की गति थमना तो दूर कम तक नहीं हो रही है। उमस के कारण रात में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा है। प्रदेश में इस बार चक्रवाती संचरण के कारण ही शेखावाटी में कम बारिश हुई है। जबकि पूर्वी राजस्थान में बाढ़ के हालात बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें

Watch: सीकर में फिर लोक परिवहन बनी मौत परिवहन, कइयों को सुलाई मौत की नींद, दो दर्जन घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.