scriptMonsoon News : राजस्थान में पूर्वी हवाएं लाएंगी मानसून, चार दिन का इंतजार, पढ़ें पूरी खबर | Rajasthan Weather update monsoon will enter in rajasthan in four days | Patrika News
सीकर

Monsoon News : राजस्थान में पूर्वी हवाएं लाएंगी मानसून, चार दिन का इंतजार, पढ़ें पूरी खबर

Monsoon News : राजस्थान में अभी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है, लेकिन चार दिन बाद पूर्वी हवाएं चलेंगी और मानसून की गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी

सीकरJun 24, 2022 / 12:48 pm

Vinod Chauhan

Monsoon News : राजस्थान में अभी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है। लेकिन चार दिन बाद पूर्वी हवाएं चलेंगी और मानसून की गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी। मौसम विभाग ने चार दिन मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। उसके बाद झमाझम बारिश के साथ मानसून की एंट्री होगी।

अभी अनुकूल नहीं हवाएं
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा का कहना है कि राजस्थान में हवाओं का रुख बदला हुआ है जो मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल नहीं है।अभी उत्तर-पश्चिमी हवाओं का जोर रहने से मानसून आगे नहीं बढ़ सकता है। 28 जून के बाद पूर्वी हवाओं का जोर रहेगा और मानसून आगे बढ़ सकेगा। हवाओं की परिस्थितियां भी मानसून की सक्रियता के लिए महत्वपूर्ण होती है। राजस्थान में हवाएं बदलने के साथ ही मानसून झूमकर आएगा। लेकिन चार दिन का इंतजार करना होगा। इस दौरान अधिकतर संभागों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।

6 जिले 40 के पार
प्रदेशभर से प्री-मानसून की बारिश गायब होते ही तापमान में उछाल आया है। शुक्रवार को छह जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया है। इसमें सिरोही 43.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। उधर, बाड़मेर, धौलपुर, जालौर, सवाईमाधोपुर और बांसवाड़ा में दिन का तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग का भी कहना है कि अगले चार दिन तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। ऐसे में कुछ जिलों का तापमान 45 डिग्री के पार कर सकता है।

11 साल में एक बार ही सामान्य से कम
राजस्थान में मानसून की एंट्री में सप्ताहभर का समय भी नहीं बचा है और जब मानसून आएगा तो झमाझम बारिश होगी। बीते सालों के मानसून सीजन पर नजर डाले तो राजस्थान में वर्ष 2011 से लेकर 2021 के बीच मात्र एक बार सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई। 11 साल के भीतर दो बार सामान्य से 41 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इस बार भी सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। कहा तो यह भी जा रहा है कि कुछ इलाकों में सामान्य की 108 प्रतिशत बारिश दर्ज हो सकती है।

पिछले 11 साल में मानसून के दौरान बारिश का आंकड़ा (एमएम)
वर्ष———वास्तविक बारिश——सामान्य बारिश——–प्रतिशत
2011——-590.4————–419—————-प्लस 41
2012——-464.0————–419—————-प्लस 11
2013——-527.2————–419—————-प्लस 26
2014——-420.4————–419——————–0
2015——-457.0————–419—————-प्लस 09
2016——-536.4————–419—————-प्लस 28
2017——-454.9————–419—————-प्लस 09
2018——-393.3————–419————–माइनस 06
2019——-583.6————–415—————-प्लस 41
2020——-449.8————–415—————-प्लस 08
2021——-485.3————–414.5————–प्लस 17

राजस्थान में 24 जून को अधिकतम तापमान
अजमेर 37.4
भीलवाड़ा 38.0
अलवर 37.8
जयपुर 37.6
पिलानी 38.4
सीकर 36.0
कोटा 37.2
चित्तौडगढ़़ 32.5
डबोक 36.6
बाड़मेर 40.5
जैसलमेर 38.9
जोधपुर 39.8
फलौदी 39.0
बीकानेर 38.0
चूरू 37.9
श्रीगंगानगर 38.6
धौलपुर 40.8
नागौर 39.1
अंता 38.8
डूंगरपुर 39.2
संगरिया 37.8
जालौर 41.2
सिरोही 43.8
सवाई माधोपुर 40.3
बांसवाड़ा 41.0

Home / Sikar / Monsoon News : राजस्थान में पूर्वी हवाएं लाएंगी मानसून, चार दिन का इंतजार, पढ़ें पूरी खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो