scriptCPIM Sikar : अब नौ अगस्त 2018 को उठाया जाएगा यह बड़ा कदम, घर-घर में हो रही धांसू तैयारियां | Sikar Kisan Andolan Part -3 Show on 9 august 2018 By CPI M Party | Patrika News
सीकर

CPIM Sikar : अब नौ अगस्त 2018 को उठाया जाएगा यह बड़ा कदम, घर-घर में हो रही धांसू तैयारियां

https://www.patrika.com/sikar-news/

सीकरJul 17, 2018 / 05:10 pm

vishwanath saini

Sikar news

SIkar kisan andolan part 3

सीकर.
पहले 01 से 13 सितम्बर 2017 तक सीकर में किसान आंदोलन, फिर फरवरी 2018 में सीकर-जयपुर रोड पर बेमियादी जाम और अब बड़े स्तर पर गिरफ्तारी दी जाएगी। एक तरह से यह सीकर किसान आंदोलन का पार्ट-3 होगा। इसके लिए गांव-गांव, ढाणी ढाणी और घर-घर में धांसू तैयारियां चल रही हैं। विधानसभा क्षेत्र वार बैठक करके भी तैयारियों को और मजबूत किया जा रहा है।

 

READ : कांग्रेस नेता परसराम मोरदिया का वादा, एमएलए बनने के लिए यह काम तो कतई नहीं करूंगा

 

माकपा के जिला सचिव किशन पारीक ने बताया किसानों को पूरा हक दिलवाने तक माकपा का कोई कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेेगा। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने और राजस्थान के सभी किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ करवाने के लिए नौ अगस्त 2018 को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

 

SIKAR : बारिश ने बचाई तबाही, महिला की दर्दनाक मौत, बांध टूटा कई निचले इलाके डूबे

 

कृषि मंडी से रवाना होगी रैली
9 अगस्त 2018 को सबसे पहले सीकर कृषि उपज मंडी समिति परिसर में किसानों की सभा होगी। इसके बाद बड़ी संख्या में किसान रैली के रूप में जिला कलक्ट्रेट पहुंचेंगे, जहां गिरफ्तारियां दी जाएगी।

डोर टू डोर हस्ताक्षर अभियान
माकपा ने नौ अगस्त 2018 को बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी देने के लिए सीकर जिले में डोर टू डोर हस्ताक्षर अभियान चला रखा है। अभियान के तहत सवा तीन लाख किसानों के हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार बैठकें तय
माकपा के राष्ट्रीय सम्मेलन की रिपोर्टिंग व राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 की तैयारी के लिए विधानसभा क्षेत्रवार बैठकों की तिथि भी तय कर दी गई है।

कब कहां बैठक

25 जुलाई – फतेहपुर
26 जुलाई – दांता
29 जुलाई – धोद
3 अगस्त – खंडेला
4 अगस्त – लक्ष्मणगढ़
5 अगस्त – सीकर

छह जगहों पर उतारेंगे प्रत्याशी
माकपा के जिला सचिव किशन पारीक ने बताया कि माकपा सीकर जिले में राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018-19 में छह विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उम्मीदवारों के नाम पर जिला कमेटी की विस्तृत चर्चा के बाद तय होंगे।

Home / Sikar / CPIM Sikar : अब नौ अगस्त 2018 को उठाया जाएगा यह बड़ा कदम, घर-घर में हो रही धांसू तैयारियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो