scriptसरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेंगे राज्य कर्मचारी: कविया | State employees will fight a war against the government | Patrika News
सीकर

सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेंगे राज्य कर्मचारी: कविया

राज्य सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई का ऐलान किया है।

सीकरNov 26, 2021 / 10:42 am

Sachin

सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेंगे राज्य कर्मचारी: कविया

सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेंगे राज्य कर्मचारी: कविया

सीकर. राज्य सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई का ऐलान किया है। मामले में अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आयुदान सिंह कविया गुरुवार को किशन सिंह ढाका ट्रस्ट में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी 6 वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। पिछली भाजपा सरकार के समय किए गए आंदोलनों में मौजूदा सरकार के कई मंत्री और नेता भी शामिल रहे। लेकिन, सत्ता में आते ही वे भी कर्मचारियों को भूल गए। ऐसे में सरकार को चेतावनी दी जाती है कि 19 दिसंबर तक उनकी सभी मांगों को पूरा कर दिया जाए। वरना कर्मचारी संघ सरकार के सभी अभियानों का बहिष्कार करेगा। साथ ही पूरे प्रदेश में हड़ताल करते हुए कर्मचारी सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।

कर्मचारियों की यह है मांगें

1. राज्य सरकार, बोर्ड, निगम, पंचायतीराज एवं अन्य सहकारी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए निर्धारित किया जाए। इसके साथ सातवें वेतनमान के सभी वेतन और भत्ते लागू किए जाए।
2. राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2017 में अनुसूची 5 में किए गए संशोधनों को निरस्त कर ग्रेटर के अनुसार पे मैट्रिक्स तय की जाए।
3. बोर्ड, निगम, पंचायती राज और सहकारी संस्था में कार्यरत कर्मचारियों को अन्य राज्य कर्मचारियों के अनुरूप सातवें वेतन आयोग सहित अन्य परिलाभ प्रदान किए जाए।
4. राज्य कर्मचारियों को अपने सेवाकाल के दौरान पदोन्नति के पांच अवसर प्रदान किया जाए।
5. संविदा पर लगे पैराटीचर्स, होमगार्ड कर्मी, विद्यार्थी मित्र आदि कर्मचारियों को नियमित कर राज्यकर्मी के अनुरूप ही सारे परिलाभ प्रदान किए जाए। इसके अलावा भविष्य में संविदा या अस्थाई प्रक्रिया बंद की जाए।
6. राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर शीघ्र भर्ती करवाई जाए।
7. ग्रामीण क्षेत्र के कार्मिकों को मूल वेतन के अलावा 10त्न ग्रामीण भत्ता अलग से प्रदान किया जाए।

Home / Sikar / सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेंगे राज्य कर्मचारी: कविया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो