scriptमोदी से ही यह मुमकिन हुआ | The great job in india by modi | Patrika News
सीकर

मोदी से ही यह मुमकिन हुआ

मोदी ने आतंकवाद व भ्रष्टाचार को खत्म कर देश का मस्तक ऊंचा किया भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी का सीकर दौरा

सीकरAug 19, 2019 / 02:39 am

Narendra

skk

sk

सीकर. पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद व भ्रष्टाचार को खत्म कर देश का मस्तक पूरे विश्व में ऊंचा किया है। जनता से किए सभी वायदों को पूरा किया है। वे रविवार को राणी सती स्थित जिलाध्यक्ष कार्यालय में पत्रकारों से रुबरु हुए। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जम्मू-कश्मीर में धारा 370 व 35 ए को हटाया है। भाजपा ही पहली सरकार है जिसने यह कदम मजबूती के साथ उठाने का काम किया है। 22 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने चुनावों में पार्टी के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। गरीब, दलित, बच्चियां सहित सभी वर्ग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राज्य में ज्यादती, हत्याएं, चोरियां, चैन स्नेचिंग हो रही है, ऐसे में पूरे राज्य में भय का माहौल बना हुआ है। आठ महीनों में 3121 घटनाएं जून के अंतिम महिने तक घटित हो चुकी है। थाानागाजी प्रकरण पर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए परनामी ने कहा कि राज्य पूरे देश में शर्मसार हुआ था। सात दिनों तक सरकार ने उस घटना को दबाऐ रखा था। लोकसभा चुनाव होने के कारण एफआईआर दर्ज होने के बावजूद उसे सार्वजनिक नहीं करते हुए कोई कार्यवाही नहीं की। कांग्रेस सरकार को लोकसभा चुनावों की चिंता थी, लेकिन कानून व्यवस्था सही हो उसकी चिंता नहीं थी। ऐसी घटनाओं के कारण अपराधियों के हौंसले बूलंद होते जा रहे हैं। कहा कि जब मोदी सरकार ने धारा 370 हटाने का काम किया जब पूरा देश जश्न मना रहा था उस समय भी कांग्रेस ने लोकसभा में इस बिल का विरोध किया। कांग्रेस राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ चल रही है और पाकिस्तान के साथ आंख मिलाते हुए चल रही है। अब देश की जनता कांग्रेस को बर्दास्त नहीं करेगी। आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी भाजपा की सरकारें बनेगी क्योंकि भाजपा राष्टवादी पार्टी है और देश को आगे बढाती हुई ले जाएगी।
दूसरे चरण के तहत
५० लाख सदस्य
जोड़े जाएंगे
भाजपा ने रविवार को चंदपुरा, शहर के जोन 1, 2 व 3 में मंडलस्तर पर सदस्यता अभियान चलाया। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि पहले चरण में पूरे देश में 11 करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्य बने थे। तभी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी बनी थी। कहा कि राज्य में पहले चरण में करीब 85 लाख भाजपा के सदस्य बनाए थे। दूसरे चरण में 50 लाख से अधिक सदस्य बनाने जा रहे हैं। अभियान में जिला संयोजक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, जिला महामंत्री नंदकिशोर सैनी, बलदेव सिंह खंडेला, सोहन बड़ोदिया, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी, जिला मंत्री नेमीचंद कुमावत, प्रभुसिंह सेवद, नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, मंडल अध्यक्ष जगदीश कुमावत, मुकेश नायक व सुरेश सैनी, मीडिया प्रभारी जितेंद्र माथुर, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनोज बाटड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रतनलाल सैनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, सुनील भारद्वाज सहित कई मौजूद रहे।

Home / Sikar / मोदी से ही यह मुमकिन हुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो