scriptसूर्य का राशि परिवर्तन आज, राशियों पर पड़ेगा असर | the sun change his rashi | Patrika News
सीकर

सूर्य का राशि परिवर्तन आज, राशियों पर पड़ेगा असर

मौसम में आएगा बदलाव

सीकरNov 15, 2022 / 08:52 pm

Narendra

सूर्य का राशि परिवर्तन आज, राशियों पर पड़ेगा असर

सूर्य का राशि परिवर्तन आज, राशियों पर पड़ेगा असर

सीकर. ग्रहों का राजा सूर्य देव है। जब सूरज का राशि परिवर्तन होता है, तो इसका राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कई राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर भाग्यशाली रहता है। उनके सभी काम बनने लगते हैं।
पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि इस बार सूर्य ग्रह 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में विराजमान होने वाले हैं। इस दिन वृश्चिक संक्रांति है।
पंडित दिनेश मिश्रा के मुताबिक सूर्य देव को गरिमा, अंहकार,जीवन शक्ति आदि को नियंत्रित करते हैं। सूर्य देव राशि चक्र के राजा और आत्मा के कारक भी मानें जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 16 नवंबर को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर गोचर करेंगे।
सूर्यदेव 16 नवंबर की शाम 6बजकर 58 मिनट पर तुला राशि की यात्रा समाप्त करके मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर रहे हैं। इसी के साथ इनका नीचराशिगत भाव समाप्त हो जाएगा। इस राशि पर ये 16 दिसंबर की सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद धनु राशि में चले जाएंगे। सूर्य देव के धनु राशि में जाते ही मल मास शुरू हो जाएगा। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर प्रभाव दिखाई देगा।
मेष राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना कराएगा फिर भी मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
वृषभ राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य-व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा किंतु शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची-समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।
कर्क राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे शोध परक और रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद।
सिंह राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना पड़ेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें।
कन्या राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव
में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर आप कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति और रणनीतियों का सही उपयोग करेंगे तो अत्यधिक सफल रहेंगे।
तुला राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य कई तरह के खट्टे-मीठे अनुभव का सामना करवाएंगे। स्वास्थ्य विशेषकर के दाहिनी आँख के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा।
वृश्चिक राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य हर तरह से सफलता तो दिलाएंगे किंतु कहीं न कहीं शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ेगा। मानसम्मान तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी।
धनु राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य विशेष से संबंधित बीमारी से सावधान रहना पड़ेगा। यात्रा आदि में सावधानी रखनी चाहिए।
मकर राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी अधिक सफल रहेंगे
कुंभ राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन रहेगा यद्यपि माता-पिता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से अच्छा ही रहेगा। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो भी समय अनुकूल रहेगा
मीन राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएगा। आध्यात्मिक विकास होगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे। वही मदद के लिए आगे आएंगे

Home / Sikar / सूर्य का राशि परिवर्तन आज, राशियों पर पड़ेगा असर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो