scriptराजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, 50.3 डिग्री के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर चूरू, ये जिले भी शामिल | weather update heatwave state's 7 cities include churu in top 15 world | Patrika News
सीकर

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, 50.3 डिग्री के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर चूरू, ये जिले भी शामिल

प्रदेश के 7 शहर दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गए। जिसमें चूरू 50.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ विश्व का सबसे गर्म शहर रहा।

सीकरJun 04, 2019 / 04:46 pm

Vinod Chauhan

प्रदेश के 7 शहर दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गए। जिसमें चूरू 50.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ विश्व का सबसे गर्म शहर रहा।

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, 50.3 डिग्री के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर चूरू, ये जिले भी शामिल

चूरू।

प्रदेश में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ प्रचंड गर्मी ( heatwave in rajasthan ) से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रखा है। पिछले चार पांच दिनों से प्रदेश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। प्रदेश के 7 शहर दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गए। जिसमें चूरू 50.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ विश्व का सबसे गर्म शहर रहा। यहां भीषण गर्मी , धूप और लू से हाहाकार मचा हुआ है। आलम ऐसा है कि घर के अंदर कूलर, एसी और पंखे के बिना एक पल भी नहीं बैठा जा सकता है। रेकॉर्ड तापमान में सडक़ों को पिघलने से रोकने के लिए प्रशासन ने सडक़ों पर पानी के छिडक़ाव करवाना पड़ रहा है। इंसान के साथ ही पशुओं के भी हाल बेहाल है। सोमवार को चुरू में रेकॉर्ड तापमान 50.3 डिग्री तापमान रेकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने चुरू में लू को लेकर चेतावनी जारी की है। सभी सरकारी अस्पतालों के आपातकालीन वॉर्डों को भी पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है। सरकारी अस्पतालों को अतिरिक्त एयर कंडिशन और दवाओं की खेप तैयार रखने का निर्देश जारी किया गया है। चूरू के साथ ही सीकर में भी गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। यहां भी तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया।


विश्व में प्रदेश के 7 जिले सबसे गर्म, चूरू शीर्ष पर ( Hottest Cities in World )
मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट अल दोरादो के अनुसार विश्व के 15 सबसे गर्म शहरों में प्रदेश के 7 शहर शामिल है जिसमें चूरू 50.3 डिग्री के साथ सबसे शीर्ष पर ( churu hottest in world ) है। वहीं 48.8 डिग्री के साथ श्रीगंगानगर तीसरे स्थान, बीकानेर 48.4 डिग्री पर पांचवें, फलौदी 48 डिग्री पर सातवें, सवाईमाधोपुर 47.7 डिग्री पर आठवें, पिलानी 47.5 डिग्री पर 11वें व कोटा 47.4 डिग्री तापमान के साथ 12वें स्थान पर रहा। भारत के कुल 8 शहर शीर्ष सूची में शामिल है।


अगले दो दिनों के चेतावनी ( weather Update Alert )
लू और प्रचंड गर्मी का कहर आगे भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक लू और गर्म हवाएं चलेंगी। लोग घरों से बाहर कम से कम निकलें। बाहर निकलने पर छाता और सिर ढकने के लिए हैट और दूसरी चीजों का इस्तेमाल करें। खूब पानी और पेय पदार्धों का सेवन करें, हल्के रंगों के सूती वस्त्र पहनें और ठंडे पानी से स्नान करें।

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, 50.3 डिग्री के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर चूरू, ये जिले भी शामिल
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो