scriptराहुल गांधी के समर्थन में सीकर में भी कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर | Workers also took to the streets in Sikar in support of Rahul Gandhi | Patrika News
सीकर

राहुल गांधी के समर्थन में सीकर में भी कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर

यात्रा का कदम-कदम पर स्वागत, जमकर हुई नारेबाजी

सीकरJan 15, 2024 / 12:52 pm

Ajay

MP ELECTION : RAHUL GANDHI LATEST HINDI NEWS

MP ELECTION : RAHUL GANDHI LATEST HINDI NEWS

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पदयात्रा निकाली गई। जाट बाजार में सीकर में पदयात्रा शुरू हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के नारे भी लगाए। यात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक दूसरे चरण में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। यात्रा भारत के 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा का एक ही मकसद है कि आम आदमी को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय मिले। उन्होंने कहा कि देश में गरीब और गरीब होता जा रहा है अमीर और अमीर होता जा रहा है। देश की 40 फीसदी संपत्ति मात्र एक फीसदी लोगों के पास है। यात्रा के दौरान बजरंग कांटा पर जमनालाल बजाज की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित शहीदों को नमन कर यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, नगर परिषद सभापति जीवण खां, धोद कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश दानोदिया, संगठन महामंत्री एड पुरुषोत्तम शर्मा, महिपाल ढाका, प्रदेश महासचिव किशन सिंह चौहान, सचिव अनिल बुरड़क, महेंद्र जाखड़, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी, जगदीश फौजी, राकेश सिहाग, राजेन्द्र सामोता, नसरू खान, प्रहलाद झूरिया, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकुल खीचड़, अब्दुल रजाक, मुश्ताक तंवर, गोविंद पटेल, बलबीर थोरी, मोहनलाल यादव, रविकांत तिवारी, तनसुख ओला, सुभाष पूनियां, गौरीशंकर शर्मा, पप्पू पहलवान, मुकुंद तिवारी, प्रेम सैनी, एड हरीश मिश्रा, पवन सैनी, धर्मेंद्र गठाला, उर्मिला धायल व संजू अलोदा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindi News/ Sikar / राहुल गांधी के समर्थन में सीकर में भी कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर

ट्रेंडिंग वीडियो