scriptमहीनों बाद एक साथ मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, उड़े अफसरों के होश | 5 corona positive patients found in NTPC colony of Singrauli | Patrika News
सिंगरौली

महीनों बाद एक साथ मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, उड़े अफसरों के होश

कई की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है ….

सिंगरौलीSep 18, 2021 / 11:47 pm

Ajeet shukla

corona2.jpg

5 corona positive patients found in NTPC colony of Singrauli

सिंगरौली. लंबे समय के बाद जिले में शनिवार को एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह सभी पांचों मरीज एनटीपीसी विंध्याचल कालोनी के बताए गए है। संदिग्ध मरीज के रूप में सुबह ही इनकी सेंपलिंग कराई गई। शाम को आई रिपोर्ट में 5 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
एक साथ कोरोना 5 मरीज मिलने पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों के होश उड़ गए। जानकारी मिलने पर तत्काल हरकत में आए अधिकारियों ने सभी को विंध्यनगर कालोनी स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करने में जुट गए हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक विंध्यनगर कालोनी में एक छात्रा बाहर से वापस घर लौटी थी। लौटने के बाद से उसकी सेहत लगातार खराब चल रही थी। उसमें कोविड संक्रमण जैसे लक्षण नजर आ रहे थे। कोरोना संदिग्ध मानते हुए उसकी जांच कराई गई। कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इस बीच परिजनों के साथ पड़ोस के लोग भी उसके संपर्क में आ चुके थे।
सभी ने सेंपलिंग कराई तो जांच में एक साथ 4 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। कोरोना से संक्रमित मिले लोगों में तीन पुरुष व दो महिला बताई गई हैं। इनके अतिरिक्त संपर्क में आए अन्य लोगों को भी चिह्नित कर उनकी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों की हालात सामान्य है। फिर भी एहतियात के तौर पर उन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है।
कलेक्टर ने लिया हालात का जायजा
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की जानकारी होने पर कलेक्टर राजीव रंजन मीना शाम को कोविड केयर सेंटर में पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग करें। साथ ही संपर्क में आए लोगों की जांच कराएं।
बढ़कर 6 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
जिले में वर्तमान में कोरोना सक्रिय केस की संख्या 6 है। एक मरीज दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिला था। अभी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढऩे की उम्मीद है। क्योंकि कराई गई जांच में कई संदिग्ध मरीज शामिल हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 778 लोगों का सेंपल कोरोना जांच के लिए एकत्र किया है।

Home / Singrauli / महीनों बाद एक साथ मिले 5 कोरोना पॉजिटिव, उड़े अफसरों के होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो