scriptजमीनी विवाद निराकरण में लापरवाही, एक की गई जान, जानिए क्या है पूरा मामला | The young man life in the land dispute in Singrauli bargwan | Patrika News
सिंगरौली

जमीनी विवाद निराकरण में लापरवाही, एक की गई जान, जानिए क्या है पूरा मामला

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज….

सिंगरौलीJul 17, 2019 / 02:38 pm

Amit Pandey

The young man life in the land dispute in Singrauli bargwan

The young man life in the land dispute in Singrauli bargwan

सिंगरौली. शिकायतों के निराकरण में पुलिस सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। जमीन के लंबे समय से चल रहे विवाद में मारपीट के दौरान इस कदर घायल हो गया कि उसकी इलाज के दौरान मौते हो गई।घटना बरगवां थाना क्षेत्र के तेलदह गुल्लीडांड़ गांव की है।जमीनी विवाद के चलते एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं।पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मृतक रामलखन बैगा पिता झुलई बैगा निवासी गुल्लीडांड़ का जमीनी विवाद लालमन पिता सोमारू पाल, लाले पाल व छोटकी देवी के साथ चल रहा था। जमीन में घर बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। जहां आरोपियों ने रामलखन बैगा व पत्नी और दामाद पर टांगी व लाठी से जानलेवा हमला कर दिया था। जिसे गंभीर चोटें आई थी। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रामलखन की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी लालमन पाल पिता सोमारू पाल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि लाले पाल व छोटकी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।
क्या है पूरा मामला
रामलखन बैगा के पिता झुलई बैगा को जंगल विभाग की जमीन का पट्टा मिला था। जमीन पर रामलखन का लंबे समय से कब्जा बना था। उसी जमीन पर आरोपी लाले पाल व उसका भाई लालमन घर बना रहे थे। जिसका रामलखन ने विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट करने की योजना बनाई। बढ़ते विवाद को देख रामलखन घर की ओर भाग गया। फिर भी आरोपियों ने घर में घुसकर टांगी व लाठी डंडा से हमला करते हुए रामलखन व पत्नी बुधनी सहित दामाद सुरेश के साथ मारपीट किया। गंभीर चोट आने से रामलखन की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
फरार आरोपियों को पकडऩे टीम गठित
एसपी के निर्देश पर टीआई बरगवां अनिल उपाध्याय ने मारपीट कर हत्या करने वाले फरार दंपत्ति आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दिया। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। टीम ने लालमन पाल को गिरफ्तार लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।

Home / Singrauli / जमीनी विवाद निराकरण में लापरवाही, एक की गई जान, जानिए क्या है पूरा मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो