8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला को घसीट ले गया भालू, हुई मौत, पति पर भी किया हमला

मंडार के पादर गांव की घटना पति व युवक ने दिखाई हिम्मत, दोनों भी हमले में हुए घायल, मृतका का पति गुजरात रेफर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Manish kumar Panwar

•

Updated: 12 Mar 2024, 12:09 AM IST

महिला को घसीट ले गया भालू, हुई मौत, पति पर भी किया हमला

महिला को घसीट ले गया भालू, हुई मौत, पति पर भी किया हमला

मंडार (सिरोही). उप तहसील क्षेत्र के पादर गांव में सोमवार सुबह आठ बजे घर के पीछे शौच करने गई एक महिला पर अचानक से भालू ने हमला कर दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे छुड़ाने गए पति व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मृतका के पति को गुजरात रेफर किया गया है। भालू हमला कर महिला को घसीटकर जंगल की ओर करीब पांच सौ फीट दूर तक ले गया। भालू ने महिला के शरीर के कई हिस्सों को काटकर जख्मी कर दिया, जिससे गंभीर रूप से लहूलुहान हुई घायल महिला ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि पादर निवासी गणेश राम पुत्र भलाराम देवासी ने रिपोर्ट देकर बताया कि जीवाराम पुत्र सबलाराम देवासी उसके पड़ोसी है। सोमवार सुबह जीवाराम की पत्नी जतना देवी (53) शौच करने घर के पीछे जंगल में गई थी। वहां बबूल की झाड़ियों के पीछे खड़े घात लगाकर बैठे भालू ने जतना देवी पर पीछे से अचानक हमला बोल दिया। वह संभल पाती उसके पहले ही भालू ने महिला के सिर, गले तथा पेट सहित शरीर के कई हिस्सों पर काटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। भालू के हमले से महिला के पेट की आंत तक बाहर निकल आई।

इधर दोनों घायलों काे भटाणा अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। जहां से मृतका के पति को गुजरात रेफर किया तथा युवक को छुट्टी दे दी। मृतका का मंडार में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल भवानी सिंह सोढ़ा तथा वन पाल देवीलाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

महिला को करीब 500 फीट दूर तक घसीटकर ले गया भालू

हमला करने के बाद भालू महिला को करीब पांच सौ फीट दूर तक घसीटकर ले गया। इस दौरान जतना देवी के चिल्लाने पर आवाज सुनकर उसका पति जीवाराम तथा परिवार का करणाराम पुत्र नारणा राम देवासी दौड़ कर मौके पर पहुंचे और उनहोंने बहादुरी का परिचय देते हुए भालू से छुड़ाने की कोशिश की तो भालू ने उन दोनों पर भी हमला बोल दिया। जिससे जीवाराम के जांघ, हाथ भी काटने से जख्मी हो गए और एक अंगुली टूट गई। जबकि करणाराम के हाथ तथा पीठ पर काटकर जख्मी कर दिया।

युवक करणाराम ने दिखाई हिम्मत, भालू को भगाया

युवक करणाराम ने हिम्मत दिखाते हुए सामना किया और ग्रामीणों ने जोर-जोर से आवाजें की तब जाकर भालू महिला को छोडकर उसकी शॉल लेकर जंगल की तरफ भाग गया। हमले में जतना देवी की मृत्यु हो गई। जबकि मृतका के पति जीवाराम को उपचार के बाद गुजरात रेफर किया गया है। घायल करणाराम को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि यदि युवक करणाराम सामना नहीं करता तो भालू जीवाराम को भी नुकसान पहुंचा सकता था।

पूर्व में हो चुकी घटनाएं

ग्रामीण देवाराम देवासी, धीराराम देवासी, देवी सिंह देवड़ा, राजेंद्र सिंह, करमी राम, रूपा राम तथा गणेश राम ने बताया कि पादर क्षेत्र में पूर्व के भी भालू के हमला करने की घटनाएं हो चुकी है।