scriptसड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए फ्रांसीसी पर्यटक, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर | French Tourists Injured In A Road Accident In Sirohi | Patrika News
सिरोही

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए फ्रांसीसी पर्यटक, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

पिंडवाड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो फ्रांसीसी नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिरोहीJul 23, 2019 / 03:03 pm

Nidhi Mishra

French Tourists Injured In A Road Accident In Sirohi

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए फ्रांसीसी पर्यटक, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सिरोही। जिले के पिंडवाड़ा में मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से दो फ्रांसीसी नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। हादसा पिंंडवाडा थाना क्षेत्र के कांटल रोड पर हुआ।

पुलिस के अनुसार दोनों पर्यटकों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मामले में डॉक्टर से भी बात की गई है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर और फिलहाल दोनों ही अस्पताल में भर्ती हैं।
वहीं आपको बता दें कि जिले में भालुओं का भी आतंक बना हुआ है। माउंट आबू सहित कई जगहों पर भालूओं के हमले होने से लोगों में भय का महौल बना हुआ है। हाल ही में क्षेत्र के अचलगढ़ में एक भालू ने फिर आक्रमण करते हुए एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पूरा शरीर कर दिया जख्मी
जानकारी के अनुसार भालू ने इस हमले में शिकार शख्स की आंख निकाल दीं। चेहरे से लेकर सिर की चमड़ी उधेड़ दी। बाजू चबा-चबाकर तोड़ दिया।

ऐसे हुआ भालू से सामना
राणेलाफली पंचदेवल निवासी गोमाराम ने बताया कि वह अपने मित्र मूलाराम एवं सुरेश चमनाजी के साथ मजदूरी के लिए सुबह करीब नौ बजे खेतों से होकर अचलगढ़ बस्ती में पहुंचे ही थे कि सड़क पर अचानक सामने भालू आ गया। इससे पहले की कुछ संभल पाते भालू ने सुरेश पर आक्रमण कर दिया।
हमले से घबराकर इन दोनों ने शोर मचाया। इस दौरान आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। काफी मशक्कत के बाद सुरेश को भालू के चंगुल से छुड़वाया गया। इस दौरान सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रुप से घायल सुरेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसे ग्लोबल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
चिकित्सकों के अनुसार भालू के आक्रमण से सुरेश की एक आंख चली गई। बाद में सुरेश को उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो