पर्यटकों को बोटिंग का लुत्फ उठाने को मिल रहा
15 फीट की भराव क्षमता वाली नक्की झील में 2 फीट पानी आया है। पहले झील में 5 फीट पानी था। जबकि पिछले 3 दिन से हो रही तेज बारिश के बाद 2 फीट की बढ़ोतरी के साथ अब 7 फीट तक नक्की का गेज पहुंच चुका है। वहीं पर्यटकों को भी बोटिंग का लुत्फ उठाने को मिल रहा है। हालांकि, झील में पानी की कमी होने से चट्टाने बाहर निकल आती है। जिससे बोटिंग करने में भी परेशानी होती है।