scriptVideo: माउंट आबू में दो घंटे तक झमाझम बारिश, दो इंच बरसा पानी, झरने बहे | Heavy rain in Mount Abu | Patrika News
सिरोही

Video: माउंट आबू में दो घंटे तक झमाझम बारिश, दो इंच बरसा पानी, झरने बहे

पर्यटन स्थल माउंट आबू में गुरुवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। नदी-नालों में तेज गति से पानी बहना आरंभ हो गया। जगह-जगह बहते झरने सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

सिरोहीSep 09, 2021 / 06:56 pm

Kamlesh Sharma

Heavy rain in Mount Abu

पर्यटन स्थल माउंट आबू में गुरुवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। नदी-नालों में तेज गति से पानी बहना आरंभ हो गया। जगह-जगह बहते झरने सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

माउंट आबू (सिरोही)। पर्यटन स्थल माउंट आबू में गुरुवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। नदी-नालों में तेज गति से पानी बहना आरंभ हो गया। जगह-जगह बहते झरने सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

मौसम वेधशाला प्रभारी विजय सिंह के अनुसार दो घंटे में दो इंच बारिश दर्ज की गई है। जबकि सवेरे आठ बजे समाप्त 24 घंटों में मात्र एक मिलीमीटर बारिश होने से अब तक कुल 503 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दोपहर को 51 मिलीमीटर बारिश होने से शाम पांच बजे तक कुल 554 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस दौरान झरने भी बहे।
सवेरे पहाडिय़ों में गहरी धुंध छाई रही। वाहन चालकों को लाइटें जलाकर ही वाहन ड्राइव करने पड़े। करीब साढे दस बजे धुंध छंटना आरंभ हो गई। सवेरे करीब ग्यारह बजे बारिश आरंभ हुई जो कभी तेज कभी हल्की बारिश होती रही। पहाडिय़ों में धुंध का आवागमन बना रहने से मनमोहक दृश्यों को निहारने का सैलानियों ने लुफ्त उठाया।
वहीं मौसम में घुली ठंडक के बीच दर्शनीयस्थलों का दीदार करते हुए पर्यटक खुश नजर आए। वहीं दोपहर को आई अचानक बारिश से सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तापमान में आई गिरावट के चलते अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो