बता दें कि इस हिल स्टेशन पर भगवान शिव के 108 से ज्यादा मंदिर हैं। स्कंद पुराण के अनुसार वाराणसी शिव की नगरी है, तो माउंट आबू को उपनगरी कहा जाता है। अचलेश्वर माहदेव मंदिर माउंट आबू से करीब 11 किलोमीटर दूर अचलगढ़ की पहाड़ियों पर स्थित है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव के अंगूठे ने पूरे माउंट आबू पहाड़ को थाम रखा है। जिस दिन अंगूठे का निशान गायब हो जाएगा, उस दिन माउंट आबू खत्म हो जाएगा। मंदिर के पास ही अचलगढ़ का किला भी स्थित है। यह किला अब खंडहर बन चुका है। ऐसा कहा जाता है कि इस किले का निर्माण परमार राजवंश ने करवाया था।