scriptरोजगार दिलाने के नाम एनजीओ ने इन महिलाओं के साथ कर डाला यह काम, हुआ खुलासा तो उड़े सभी के होश, महिलाएं भी नही कर पा रही यकीन… | 184 womens froud by local ngo in sitapur | Patrika News
सीतापुर

रोजगार दिलाने के नाम एनजीओ ने इन महिलाओं के साथ कर डाला यह काम, हुआ खुलासा तो उड़े सभी के होश, महिलाएं भी नही कर पा रही यकीन…

रोजगार दिलाने के नाम एनजीओ ने इन महिलाओं के साथ कर डाला यह काम, हुआ खुलासा तो उड़े सभी के होश, महिलाएं भी नही कर पा रही यकीन…

सीतापुरOct 06, 2019 / 09:58 pm

नितिन श्रीवास्तव

184-womens-froud-by-local-ngo-in-sitapur

रोजगार दिलाने के नाम एनजीओ ने इन महिलाओं के साथ कर डाला यह काम, हुआ खुलासा तो उड़े सभी के होश, महिलाएं भी नही कर पा रही यकीन…

सीतापुर. महिला समूह के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी करके एनजीओ के भागने का मामला सामने आया हैं। शहर में एक एनजीओ ने रोजगार दिलाने का नाम पर बेरोजगार 184 महिलाओं द्वारा एक समूह बनाकर धोखाधड़ी की गयी। इस एनजीओ महिला समूह के द्वारा ही 30 लाख रुपये कर्ज लेने के बाद लापता हो गया। एनजीओ के के खुलासे के बाद महिलाओं के समूह बनाने वाले लीडर ने पुलिस को मामले की तहरीर दी हैं। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।

एनजीओ के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी

सिधौली और कमलापुर इलाके में संचालित अनंत जनसेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने खैराबाद निवासी राकेश कुमार की मदद से कई गांवों में महिलाओं को जोड़कर एक समूह स्थापित किया और महिलाओं को रोजगार दिलाने का वादा भी किया। एनजीओ के अधिकारियों ने महिलाओं के समूह को चरखा दिलाते हुए सूट काटने का रोजगार दिलाने का भरोसा दिलाया कि वह आपसे माल खरीदकर सप्लाई करेंगे। इसी महिला समूह के द्वारा ही एनजीओ ने एक प्राइवेट बैंक से 30 लाख रुपये का कर्ज लिया गया। जिसके उपरांत कुछ दिन बाद एनजीओ अचानक गायब हो गया और उन्हें अधिकारियों के मोबाइल स्विच ऑफ आने लगे। महिल समूह को जोड़ने वाले राकेश को जब शक हुआ तो उसने दफ्तरों के चक्कर काटें लेकिन दफ्तरों पर ताले लटकते देख उसके होश उड़ गए।

पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल

राकेश के काफी तलाश के बाद जब एनजीओ के संचालकों का कोई सुराग नही मिला तो उसने महिला समूह के सभी महिलाओं को एनजीओ एक बारे एम अगवत कराया। एनजीओ के भागने के बाद समूह की 184 महिलाएं कर्ज वसूली को लेकर काफी चिंतित हैं जबकि राकेश ने मामले में एनजीओ संचालक दंपत्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी हैं। पुलिस का कहना हैं कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं जल्द ही कार्रवाई होगी।

Home / Sitapur / रोजगार दिलाने के नाम एनजीओ ने इन महिलाओं के साथ कर डाला यह काम, हुआ खुलासा तो उड़े सभी के होश, महिलाएं भी नही कर पा रही यकीन…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो