scriptमहिला ने खुद अपने पति की काली करतूत का किया पर्दाफाश, बताया अकेले वो क्या करता है लड़की के साथ | Man raped her daughter in Sitapur | Patrika News
सीतापुर

महिला ने खुद अपने पति की काली करतूत का किया पर्दाफाश, बताया अकेले वो क्या करता है लड़की के साथ

रात में पति बेटी को घर में अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था। इसी दौरान परिवार वाले घर पहुंच गए।

सीतापुरSep 21, 2020 / 10:55 am

नितिन श्रीवास्तव

महिला ने खुद अपने पति की काली करतूत का किया पर्दाफाश, बताया अकेले वो क्या करता है लड़की के साथ

महिला ने खुद अपने पति की काली करतूत का किया पर्दाफाश, बताया अकेले वो क्या करता है लड़की के साथ

सीतापुर. एक कलयुगी पिता ने रिश्तों को तार तार कर दिया। कलयुगी पिता ने अपनी 13 वर्षीय बेटी को घर में अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया हैं। पुलिस ने आरोपी पति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
महिला ने पति की करतूत का किया पर्दाफाश

घटना शहर कोतवाली इलाके की है। यहां की शाह महोली चौकी अंतर्गत निवासी एक महिला ने अपने पति की काली करतूत का पर्दाफाश किया हैं। महिला का आरोप हैं कि उसका पति रमजान अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ लगातार दुष्कर्म की वारदात को लगातार अंजाम दे रहा था। पत्नी का आरोप है कि बीती रात पति रमजान बेटी को घर में अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था। इसी दौरान परिवार वाले घर पहुंच गए और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। परिजनों ने मामले की सूचना यूपी 112 पर दी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आयी। घटना के संबंध में इन्स्पेक्टर शहर कोतवाली का कहना हैं कि महिला ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी हैं और तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ दुष्कर्म की संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। इंस्पेक्टर का कहना हैं कि पीड़िता नाबालिग हैं उसकी हालत अब खतरे से बाहर हैं।

Home / Sitapur / महिला ने खुद अपने पति की काली करतूत का किया पर्दाफाश, बताया अकेले वो क्या करता है लड़की के साथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो