scriptलोकसभा चुनाव के लिए सपा ने बनाया बड़ा प्लान, किया भाजपा को हराने का ऐलान | samajwadi party yatra in sitapur | Patrika News
सीतापुर

लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने बनाया बड़ा प्लान, किया भाजपा को हराने का ऐलान

लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने बनाया बड़ा प्लान, किया भाजपा को हराने का ऐलान

सीतापुरJan 20, 2019 / 11:19 pm

Ruchi Sharma

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

सीतापुर. समाजवादी पार्टी द्वारा बीती 7 जनवरी से जनपद में चलाई जा रही समाजवादी विकास एवं विज़न यात्रा का आज विशाल साइकिल रैली निकाल कर समापन किया गया। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेताओ और कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ जुमलेबाजी का नारा लेकर सरकार में आयी थी और इस बार जनता बीजेपी को मिलीभांति परख चुकी हैं इसी के चलते इस बार भाजपा हार का सामना करेगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बीती 7 जनवरी से 20 जनवरी तक जनपद में समाजवादी विकास एवं विजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के तहत सपा के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर जनता के सामने सपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी देने का काम किया और उन्हें आगामी चुनाव में अपने हित वाली सरकार को जिताने के लिए भी जागरूक करने का काम किया।
कार्यक्रम के समापन पर आज शहर में एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह साइकिल रैली खैराबाद टोल प्लाजा से शुरू होकर शहर के मुख्य से गुजरी। साइकिल यात्रा का समापन सपा के जिला कार्यालय पर किया गया। साइकिल रैली के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सपा बसपा गठबंधन के नारे भी लगाते रहे। यात्रा के समापन पर सपा एमएलसी आनंद भदौरिया व सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 2019 के लोक सभा चुनाव में सपा बसपा के गठबंधन से मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा और भाजपा को प्रदेश की सभी सीटों पर हराने का काम समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी द्वारा मिलकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीतापुर की 4 लोकसभा सीटों पर गठबंधन से उम्मीदवार उतारकर उनको जीत दिलाने का काम हम सब मिलकर करेंगे।

Home / Sitapur / लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने बनाया बड़ा प्लान, किया भाजपा को हराने का ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो