scriptअवध में किसान आंदोलन को गति देगा किसान महापंचायत, राकेश टिकैत ने कहा अगले 33 माह तक जारी रहेगा आंदोलन | Sitapur Awadh kisan andolan Speed Kisan Mahapanchayat Rakesh Tikait | Patrika News
सीतापुर

अवध में किसान आंदोलन को गति देगा किसान महापंचायत, राकेश टिकैत ने कहा अगले 33 माह तक जारी रहेगा आंदोलन

– उत्तराखंड से पहुंचे बड़ी संख्या में किसान, राकेश टिकैत भी शामिल

सीतापुरSep 20, 2021 / 07:53 pm

Sanjay Kumar Srivastava

अवध में किसान आंदोलन को गति देगा किसान महापंचायत, राकेश टिकैत ने कहा अगले 33 माह तक जारी रहेगा आंदोलन

अवध में किसान आंदोलन को गति देगा किसान महापंचायत, राकेश टिकैत ने कहा अगले 33 माह तक जारी रहेगा आंदोलन

सीतापुर. पश्चिम यूपी को तेजी से अपनी जद में लेने के बाद किसान आंदोलन का दायरा सूबे में धीरे धीरे बढ़ रहा है। कृषि कानूनों के विरोध में पश्चिमी यूपी में किसानों ने पिछले साल भर से मोर्चा खोल रखा है। भारतीय किसान यूनियन का गढ़ पश्चिमी यूपी है। वहां के किसान अपने हक के लिए जागरुक हैं और सरकार से अपनी मांग के लिए लड़ रहे हैं। अवध क्षेत्र में आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए सीतापुर के आरएमपी इंटर कालेज मैदान पर सोमवार को किसान महापंचायत (Sitapur Kisan Mahapanchayat ) की गई। किसान आंदोलन के अगुवा राकेश टिकैत इस महापंचायत में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थे।
पश्चिमी यूपी से कांग्रेस करेगी 2022 चुनाव अभियान का आगाज, प्रियंका कांग्रेस की सबसे बड़ी क्राउड पुलर

माथे की पेशानी पर बल ला सकती है महापंचायत :- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं तो भारतीय किसान यूनियन भी सक्रिय नजर आ रही है। पश्चिम यूपी से किसान आंदोलन अब धीरे धीरे अवध की तरफ बढ़ रहा है। फिर पूर्वांचल के जिलों पहुंचेगा। यह सरकार के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन सकती है। पश्चिम यूपी से ज्यादा पूर्वांचल के किसानों की हालत दयनीय है। न तो यहां पश्चिम यूपी तरह मंडिया हैं और न ही उनकी फसल का उचित रेट मिलता है। विधानसभा चुनाव बस आने वाले ही है यह किसान महापंचायतें सरकार के माथे की पेशानी पर बल ला सकती हैं।
प्रदेश के कोने-कोने में होगी महापंचायत :- अवध में किसानों को अपने हक के लिए तैयार करने के लिए सीतापुर में किसान महापंचायत की गई। जिसमें सीतापुर समेत लखीमपुर,शाहजहांपुर, हरदोई सहित कई अन्य जनपदों के तकरीबन 6000 से अधिक किसान शामिल हुए है।। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए इस तरह की महापंचायत देश प्रदेश के कोने-कोने में लागातार होती रहेगी। इस बयान का बड़ा गंभीर अर्थ है।
‘मजदूर किसान एकता जिंदाबाद’ का नारा :- किसान महापंचायत में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर भी पहुंची और अपने भाषण से किसानों में जोश भरा। उत्तराखंड के रूद्रपुर से किसानों का जत्था शामिल हुआ है। संगतिन किसान मजदूर संगठन की अगुवा ऋचा सिंह ने बताया कि पंचायत सफल बनाने के लिए ‘मजदूर किसान एकता जिंदाबाद’ का नारा दिया गया है।
अवध में किसान आंदोलन को गति देगा किसान महापंचायत, राकेश टिकैत ने कहा अगले 33 माह तक जारी रहेगा आंदोलन
अब नेता छुड़ाओ अभियान चलेगा :- मीडिया से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि किसान महापंचायत के जरिए ही बीजेपी सरकार के कारनामों को उजागर किया जाएगा। देश में मोदी सरकार का राज चल रहा है बीजेपी का राज नहीं चल रहा है क्योंकि बीजेपी के बड़े नेता इनके कब्जे में है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बीजेपी की सरकार होती तो वह किसानों से बातचीत करती लेकिन बड़े नेता इनकी कैद में है इसलिए किसान आंदोलन कर रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो किसान महापंचायत के बाद नेता छुड़ाओ अभियान भी चलाया जाएगा।
अगले 33 माह तक जारी रहेगा आंदोलन :- राकेश टिकैत ने कहा कि, मोदी सरकार के चुनावी घोषणा पत्र में यह कहीं पर भी यह बात साफ नहीं की थी कि वह किन चीजों को बेचकर प्राइवेट कर देंगे। बीजेपी सरकार किसानों पर लाठी चलाएं पर वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका आंदोलन अगले 33 महीने तक लगातार जारी रहेगा और यह आंदोलन अब लखनऊ तक पहुंचेगा और उसके बाद अलग-अलग जगहों पर यह महापंचायत आयोजित की जाएगी।

Home / Sitapur / अवध में किसान आंदोलन को गति देगा किसान महापंचायत, राकेश टिकैत ने कहा अगले 33 माह तक जारी रहेगा आंदोलन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो