scriptभाजपा 350+ सीटें जीतेगी : स्वतंत्र देव सिंह | Sitapur SP attack BJP Swatantra Dev Singh BJP will win 350 seat | Patrika News
सीतापुर

भाजपा 350+ सीटें जीतेगी : स्वतंत्र देव सिंह

– समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, तालिबान की वकालत करने वाली सपा की असलियत जनता के सामने आ गई

सीतापुरAug 29, 2021 / 02:14 pm

Sanjay Kumar Srivastava

भाजपा 350+ सीटें जीतेगी : स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा 350+ सीटें जीतेगी : स्वतंत्र देव सिंह

सीतापुर. समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, तालिबान की वकालत करने वाली सपा की असलियत जनता के सामने आ गई है। मोदी व योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों व जनता के भरोसे के चलते भाजपा 350 प्लस का लक्ष्य हासिल कर दोबारा सरकार बनाएगी। इस वक्त विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।
बूथ अध्यक्षों की पीठ थपथपाई :- बूथों के सत्यापन की समीक्षा प्रगति जानने के लिए सीतापुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रगति से संतुष्ट होकर बूथ अध्यक्षों की पीठ थपथपाई। स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है और बूथ कार्यकर्ता पार्टी की नींव की ईंट हैं। भाजपा में ही संभव है कि बूथ का कार्यकर्ता भी उच्च पद प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सपा मुखिया पर जनता को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया।
तालिबान कर रहे वकालत :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, कोरोना से बचाव के लिए मोदी सरकार द्वारा मुफ्त वैक्सीन अभियान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पहले जनता को गुमराह किया गया और अब तालिबान जैसे क्रूर संगठन की वकालत करके पार्टी की असलियत जनता के सामने आ गई है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।

Home / Sitapur / भाजपा 350+ सीटें जीतेगी : स्वतंत्र देव सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो