scriptफांसी पर झूलता मिला विवाहिता का शव, भाई ने एक लाख रुपयों के लिए बहनोई पर लगाया हत्या का आरोप | Woman death in suspicious condition in Sitapur | Patrika News
सीतापुर

फांसी पर झूलता मिला विवाहिता का शव, भाई ने एक लाख रुपयों के लिए बहनोई पर लगाया हत्या का आरोप

घटना शहर कोतवाली इलाके की है। यहां के मोहल्ला अमीरनगर निवासी प्रेम कुमार ने अपने ही बहनोई पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया है।

सीतापुरOct 09, 2020 / 10:51 am

नितिन श्रीवास्तव

फांसी पर झूलता मिला विवाहिता का शव, भाई ने एक लाख रुपयों के लिए बहनोई पर लगाया हत्या का आरोप

फांसी पर झूलता मिला विवाहिता का शव, भाई ने एक लाख रुपयों के लिए बहनोई पर लगाया हत्या का आरोप

सीतापुर. चंद रुपयों की खातिर एक पति इस कदर हैवान बन गया कि अपनी ही पत्नी की हत्या शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। आरोप हैं कि पति ने अपने महिला प्रेमी के साथ इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने विवाहिता के भाई की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। पुलिस का कहना हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बहनोई पर लगाया आरोप

घटना शहर कोतवाली इलाके की है। यहां के मोहल्ला अमीरनगर निवासी प्रेम कुमार ने अपने ही बहनोई पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेम कुमार ने अपनी बहन रागिनी का विवाह 15 वर्ष पूर्व पिसावां निवासी सरोज के साथ किया था। भाई प्रेम कुमार का आरोप हैं कि उसने अपनी बहन की शादी दान दहेज के साथ की थी लेकिन उसका बहनोई उससे संतुष्ट नही था और इसी के चलते वह उसकी बहन को प्रताड़ित किया करता था। आरोप हैं कि उससे कुछ दिन पूर्व उसकी बहन से 1 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की लेकिन वह हम लोग पूरा नही कर सके।
बहनोई के दूसरी महिला से संबंध

मृतका के भाई का आरोप उसके बहनोई के किसी अन्य महिला से भी सम्बंध है जिसके चलते उसका पति आये दिन उसकी बहन को प्रताड़ित किया करता था। मृतका के भाई का आरोप हैं कि उसके बहनोई ने महिला मित्र के साथ मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी और शव को फांसी के फंदे पर लटकाकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं। पुलिस का कहना हैं कि भाई ने अपने ही बहनोई और एक महिला पर हत्या का आरोप लगाया हैं तो तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Home / Sitapur / फांसी पर झूलता मिला विवाहिता का शव, भाई ने एक लाख रुपयों के लिए बहनोई पर लगाया हत्या का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो