scriptभगवत गीता के 15 एपिसोड तैयार किए हिंदी भाषा में | Bhagwat geeta | Patrika News
चेन्नई

भगवत गीता के 15 एपिसोड तैयार किए हिंदी भाषा में

इस्कॉन चेन्नई के प्रोजेक्ट चेयरमैन सुरेश सांघी ने बताया कि इस्कान द्वारा भगवत गीता का ऑनलाइन पाठ किया जाएगा जिसमें भक्तगण निशुल्क जुड़ सकेंगे।

चेन्नईJul 01, 2020 / 10:07 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

Bhagwat geeta

Bhagwat geeta

चेन्नई. लॉकडाउन में सामाजिक-धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध के चलते अब ऑनलाइन आयोजनों पर जोर दिया जाने लगा है। इसमें यूट्यूब, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया मददगार बन रहे हैं। बदले जमाने में रामायण, महाभारत, गीता के पाठ भी ऑनलाइन सुने जाने लगे हैं। लॉकडाउन के कारण लोग घरों में एक तरह से कैद होकर रह गए हैं। ऐसे में ऑनलाइन आयोजन उनके लिए खासे मददगार भी बन रहे हैं और वे धार्मिक-सामाजिक आयोजनों से खुद का जुड़ा हुआ भी पा रहे हैं।

धार्मिक पढ़ाई भी
इस्कॉन चेन्नई के प्रोजेक्ट चेयरमैन सुरेश सांघी ने बताया कि इस्कान द्वारा भगवत गीता का ऑनलाइन पाठ किया जाएगा जिसमें भक्तगण निशुल्क जुड़ सकेंगे। इस्कॉन चेन्नई से जुड़े अमरेन्द्र गौड़दास व सुकीर्ति माधवी ने भगवत गीता का यह सेशन हिन्दी में सरल भाषा में तैयार किया है। इससे पहले अंग्रेजी में इसका विभिन्न आनलाइन मंचों पर प्रसारण किया गया। इसे 24 मई को लांच किया गया जिसके लिए करीब दस हजार से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया था। जो दो हजार अलग-अलग शहरों के लोग थे।
हिंदी में किया तैयार
सांघी ने बताया कि अंग्रेजी में भगवत गीता के बाद हिंदी में प्रसारण की खूब डिमांड आई। इसे देखते हुए ही इसे अब हिंदी में तैयार किया गया है। गीत भगवत काफी कठिन है क्योंकि इसके श्लोक व अर्थ काफी गूढ़ होने से लोगों की समझ मे आसानी से आ नहीं पाते हैं। यूट्यूब व फेसबुक पर इसका लाइव प्रसारण होगा। इसके 15 सेशन होंगे। इसकी शुरुआत 6 जुलाई से की जा रही है। सोमवार से शुक्रवार को हर दिन सायं 7 से 8 बजे तक सत्र रहेगा। यह सभी के लिए पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है। कोई भी इसमें भाग ले सकेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो