scriptपेरिस की सीनेट में होगा ‘भारत गौरव अवॉर्ड’ समारोह, देश-विदेश की नामी हस्तियां होंगी सम्मानित | भारत गौरव अवॉर्ड समारोह | Patrika News
खास खबर

पेरिस की सीनेट में होगा ‘भारत गौरव अवॉर्ड’ समारोह, देश-विदेश की नामी हस्तियां होंगी सम्मानित

जयपुर.  संस्कृति युवा संस्था की ओर से फ्रांस की राजधानी पेरिस की सीनेट में 11वां‘भारत गौरव अवार्ड’ समारोह 5 जून को आयोजित होगा। समारोह में देश-विदेश की नामचीन हस्तियों को ‘भारतगौरव’ के अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन में अध्यात्म, फिल्म, कला, साहित्य, […]

जयपुरMay 26, 2024 / 02:45 pm

Devendra Singh

भारत गौरव अवॉर्ड’ समारोह,

‘भारत गौरव’ सम्मान समारोह का ब्रोशर जारी करते पदाधिकाी।

जयपुर. संस्कृति युवा संस्था की ओर से फ्रांस की राजधानी पेरिस की सीनेट में 11वां‘भारत गौरव अवार्ड’ समारोह 5 जून को आयोजित होगा। समारोह में देश-विदेश की नामचीन हस्तियों को ‘भारतगौरव’ के अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन में अध्यात्म, फिल्म, कला, साहित्य, व्यवसाय और फैशन की दुनिया से जुड़े 18 देशों के महारथी जुटेंगे। समारोह फ्रांस के समयानुसार शाम 5ः00 बजे से शुरू होगा। समारोह मेहंदीपुर बालाजी के महंत डॉ. नरेश पुरी के सानिध्य में होगा। समारोह के विशिष्ट अतिथि भारतीय मूल की फ्रांस सरकार में मीनिस्टर ऑफ डेमोक्रटीवरेनबूल सांसद प्रिस्काथेवेनाॅट होंगी। सीनेट की वाइस प्रेसिडेंट डोमिनिक थियोफाईल, सीनेटर फ्रेडेरिक बुवल, भारतीय दूतावास के अधिकारी एवं लेबनान से डॉ. टोनी नडार भी सम्मिलित होगें। यह समारोह भारत व फ्रांस के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान में मिल का पत्थर साबित होगा। समारोह में ब्रिटेन, अमेरिका, न्यूजीलैंड, कनाडा, बैंकाक सहित कुल 18 देशों के प्रतिनिधि सम्मिलित होगें। इस अवसर पर भारत के उत्थान में फ्रांस में रह रहे प्रवासी भारतियों का योगदान पर भी विस्तृत चर्चा होगी।

Hindi News/ Special / पेरिस की सीनेट में होगा ‘भारत गौरव अवॉर्ड’ समारोह, देश-विदेश की नामी हस्तियां होंगी सम्मानित

ट्रेंडिंग वीडियो