scriptभाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने किए भगवान महावीर के दर्शन | BJP State President Satish Poonia had darshan of Lord Mahavir | Patrika News
करौली

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने किए भगवान महावीर के दर्शन

BJP State President Satish Poonia had darshan of Lord Mahavir प्रदेश में खुशहाली ,अमन चैन की कामना ।

करौलीSep 16, 2021 / 10:47 am

Anil dattatrey

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने किए भगवान महावीर के दर्शन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने किए भगवान महावीर के दर्शन


श्रीमहावीरजी. / हिण्डौनसिटी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने बुधवार शाम भगवान महावीर के दरबार में हाजिरी लगाई। करौली जि़ले के प्रवास दौरान पूनिया श्रीमहावीरजी पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्य मंदिर मेंं भगवान महावीर की मूलनायक प्रतिमा के दर्शन किया।

प्रबंधक नेमिकुमार पाटनी ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, पूर्व विधायक मान सिंह ,पूर्व विधायक हेमसिंह भड़ाना, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने भगवान महावीर स्वामी के दर्शन कर क्षेत्र में प्रदेश में खुशहाली अमन चैन की कामना की।
पंडित मुकेश जैन शास्त्री ने विधी विधान ओर मंत्रो’चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इससे पूर्व प्रबंध कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह गुर्जर, विनोद गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का साफा माला पहनाकर स्वागत किया। पूनिया ने भगवान देवनारायण के दर्शन किए। जहां पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हरचरण पटेल ने पूनिया का गुर्जर समाज की ओर से माला पहनाकर स्वागत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो