scriptफसलों पर पाला पडऩे का संकट | Crop crisis | Patrika News
छिंदवाड़ा

फसलों पर पाला पडऩे का संकट

इन दिनों कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। ठंड से यहां पूरा विकासखंड कांप रहा है वहीं इस ठंड ने किसानों की चिन्ता भी बढ़ा दी है।

छिंदवाड़ाDec 22, 2018 / 06:25 pm

Sanjay Kumar Dandale

sikar weather news

Crop crisis

खैरवानी/हनोतिया. जुन्नारदेव विकासखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। ठंड से यहां पूरा विकासखंड कांप रहा है वहीं इस ठंड ने किसानों की चिन्ता भी बढ़ा दी है। अब किसान अपनी फसल को इस ठंड से कैसे बचाये यह चिंता उनके सामने मुख्य रूप से है। वर्तमान में ठंड अपने चरम पर है और रात्रि में पारा 8-9 डिग्री के नीचे चला जा रहा है।
ऐसे में खेतों में रबी की फसल गेंहू और चना पर संकट के बादल मंडराने लगे है। ग्राम पंचायत खैरवानी, हनोतिया के दर्जनों किसानों इस ठंड में फसलों पर पड़ रहे संकट के बारे बता रहे है। ग्राम के किसान देवीलाल साहू, गोवरधन यदुवंशी, तुलसी साहू, पूरन, दिनेश, घन्सू यदुवंशी, गणेश यदुवंशी सहित अन्य किसानों ने कहा कि वर्तमान में ठंड का कहर लगातार बरप रहा है ऐसे में फसलों को बचाना किसानों के लिए मुख्य चुनौती है। रात्रि में पडऩे वाले पाले से फसलों को कैसे बचाये यह चिंता किसानों के मन में घर कर गई है। किसान अलसुबह से ही अपने खेतों को पाले से बचाने के लिए फसलों पर पानी देना शुरू कर देते है। वहीं जिन किसानों के पास पानी के साधन नहीं है वे इस संकट से जूझ रहे है। फिलहाल फसलों पर छाये संकट को दूर करना उनकी मजबूरी बन गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो