scriptअगले 5 सालों में 1.5 सेल्सियस बढ़ जाएगा दुनिया का तापमान-विश्व मौसम विज्ञान संगठन | Global temperatures could exceed crucial 1.5 C target in the next five | Patrika News
खास खबर

अगले 5 सालों में 1.5 सेल्सियस बढ़ जाएगा दुनिया का तापमान-विश्व मौसम विज्ञान संगठन

डब्ल्यूएमओ (WMO) का कहना है कि पेरिस समझौते के बावजूद 20 फीसदी आशंका है कि दुनिया भर में औद्योगिक क्रांति से पहले के तापमान की तुलना में 2.7 डिग्री फार्नहाइट की वृद्धि होगी वैश्विक तापमान में

Jul 13, 2020 / 02:27 pm

Mohmad Imran

अगले 5 सालों में 1.5 सेल्सियस बढ़ जाएगा दुनिया का तापमान-विश्व मौसम विज्ञान संगठन

अगले 5 सालों में 1.5 सेल्सियस बढ़ जाएगा दुनिया का तापमान-विश्व मौसम विज्ञान संगठन

जिनेवा. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) का कहना है कि पूर्व औद्योगिक स्तर की तुलना में अगले 5 सालों में दुनिया के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस (2.7 डिग्री फार्नहाइट) की वृद्धि हो सकती है। यह औद्योगिक क्रांति (Pre-Industrial Era) से पहले के तापमान से डेढ़ डिग्री ज्यादा होगा। दुनिया भर में तेजी से बदलते पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के बारे में डब्ल्यूएमओ ने यह ताजा अनुमान हाल ही प्रस्तुत किया है। गौरतलब है कि पेरिस जलवायु समझौता-2015 के तहत सभी देशों ने घरेलू कार्बन उत्सर्जन कम करने और वैश्विक तापमान में 2030 तक 2 डिग्री सेल्सियस तक कमी लाने की प्रतिबद्धता दिखाई थी। लेकिन डब्लूएमओ के महासचिव पेट्री टालास का कहना है कि इस बात की 20 फीसदी आशंका है कि आगामी पांच वर्षों में तापमान में समय के साथ और वृद्धि होगी।
अगले 5 सालों में 1.5 सेल्सियस बढ़ जाएगा दुनिया का तापमान-विश्व मौसम विज्ञान संगठन
आंकड़ों पर एक नजर
-01 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए वैश्विक वार्षिक तापमान, विशेषज्ञों के अनुसार
-05 साल सबसे गर्म वर्षों में दर्ज किए गए हैं 2015 से 2019 तक
-02 गुना तेजी से पिघलेगा वैश्विक स्तर पर इस साल आर्कटिक महाद्वीप, दक्षिण अमरीका, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में सूखाग्रस्त क्षेत्र बढ़ेंगे, डब्ल्यूएमओ के मुताबिक
-70 फीसदी आशंका है कि आगामी पांच सालों में एक से ज्यादा महीनों में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म होंगे
-2030 तक जीवांश्म ईंधन पर रोक लगाना या कमी लाने को ही एकमात्र उपाय मानता है डब्लूएमओ इससे निपटने का
-2/3 (60फीसदी) मछलियों की प्रजातियां वर्ष 2100 तक लुप्त हो जाएंगी अगर औसत वैश्विक तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो जाए तो
अगले 5 सालों में 1.5 सेल्सियस बढ़ जाएगा दुनिया का तापमान-विश्व मौसम विज्ञान संगठन
-03 दशकों से दक्षिण ध्रुव का तापमान रेकॉर्ड स्तर पर लगातार बढ़ रहा है, यूनिवर्सिटी ऑफ वेलिंगटन, न्यूजीलैंड के अनुसार
-03 गुना ज्यादा है दक्षिणी ध्रुव का तापमान 1989 से 2018 के औसतन वैश्विक तापमान से, शोध के अनुसार
-07 गुना ज्यादा तेज है दक्षिणी ध्रुव पर तापमान वृद्धि की दर पूरे महाद्वीप की तुलना में
-60 मीटर तक समुद्र का वैश्विक जलस्तर बढ़ जाएगा अगर अंटार्कटिका महाद्वीप की सारी पिघल जाए (एमंडसेन-स्कॉट स्टेशन, अमरीकी वैज्ञानिक शोध केन्द्र के अनुसार)
-0.61 सेल्सियस प्रति दशक की रफ्तार से अकार्टिका महाद्वीप के औसत तापमान में वृद्धि हो रही है
अगले 5 सालों में 1.5 सेल्सियस बढ़ जाएगा दुनिया का तापमान-विश्व मौसम विज्ञान संगठन
-99.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी बीते 30 सालों में वैज्ञानिकों द्वारा अकार्टिका महाद्वीप के औसत तापमान में वह भी बिना ग्रीन हाउस गैसों के
-2002, 2009, 2013, 2018 और 2019 21वीं सदी के सबसे गर्म साल रहे हैं
-30 फीसदी वैश्विक भूमि और समुद्र की सुरक्षा करने से हम 2030तक जैव विविधता को नष्ट होने से बचा सकते हैं
-10 ट्रिलियन डॉलर अब तक खर्च किए जा चुके हैं कोविड-19 को रोकने में दुनिया भर में, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार
-0.016 फीसदी की वैश्विक जीडीपी जितना खर्च आएगा दुनिया की 30 फीसदी भूमि और समुद्री जैव विविधता को बचाने में
अगले 5 सालों में 1.5 सेल्सियस बढ़ जाएगा दुनिया का तापमान-विश्व मौसम विज्ञान संगठन
-160 से ज्यादा अध्ययनों का विश्लेषण करने वाली 20 वैज्ञानिकों की टीम का अनुमान है कि दुनिया में मौजूद वनों का निरीक्षण किया
-114 सालों (1900 से 2015 के बीच) में पृथ्वी के सबसे पुराने एक तिहाई वन क्षेत्र का सफाया हो गया है
-32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा का तापमान होने पर उष्णकटिबंधीय वनों का विकास रुक जाता है और वे नष्ट होने लगते हैं जिसे कार्बन का पुन: पर्यावरण में उत्सर्जन होने लगता है (लीड्स विश्वविद्यालय और मैनचेस्टर मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी)
-140 अरब डॉलर के निवेश की जरुरत पड़ेगी इतने हिस्से की जैव विविधता को बचाने के लिए जो सरकार की एक-तिहाई सब्सिडी से भी कम है जो जलवायु परिवर्तन को बढ़ावा देती हैं

Home / Special / अगले 5 सालों में 1.5 सेल्सियस बढ़ जाएगा दुनिया का तापमान-विश्व मौसम विज्ञान संगठन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो