scriptटीवी एक्टर के साथ खड़ी इस लड़की का कभी लोग उड़ाते थे मजाक, आज वही लोग मिलने के लिए मांगते हैं समय | juhi a TV actress was stressed of her poor height | Patrika News
खास खबर

टीवी एक्टर के साथ खड़ी इस लड़की का कभी लोग उड़ाते थे मजाक, आज वही लोग मिलने के लिए मांगते हैं समय

बौना क़द, मुश्किल सफ़र…इन 4 शब्दों को आप अमूमन सुनते ही होंगे। ये शब्द उन लोगों के लिए कहे जाते हैं जिनका कद सामान्य से काफी कम होता है

Nov 08, 2017 / 10:27 am

राहुल

juhi a TV actress
नई दिल्ली: बौना क़द, मुश्किल सफ़र…इन 4 शब्दों को आप अमूमन सुनते ही होंगे। ये शब्द उन लोगों के लिए कहे जाते हैं जिनका कद सामान्य से काफी कम होता है…सीधे शब्दों में कहें तो जिन्हें बौना कहा जाता है। अक्सर बौने लोगों का मजाक उड़ाया जाता है। अपने क़द के चलते उनके प्रति लोगों का रवैया सामान्य नहीं रहता। बौना कद रोज़मर्रा की ज़िंदगी में भी मुश्किलें पैदा करता हैं। वैसे हंसी-मजाक हमारे जीवन का एक हिस्सा है। अगर ये सब न हो तो जिंदगी बहुत सूनी-सूनी लगती है। यह भी कहते हैं कि हंसना मनुष्य होने की निशानी है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दूसरों का मजाक उड़ा कर हंसते हैं। ये बात ठीक नहीं है। हमें सामाजिक दायरों में रहते हुए ही किसी के साथ हंसी- मजाक करना चाहिए।
juhi a TV actress
लेकिन इन सब बातों और मजाक को नज़रअंदाज़ कर कुछ जाने-माने बौने कलाकारों ने इस चमचमाती मनोरंजन की दुनिया में अपनी जगह बनाई। आज हम एक ऐसी ही टीवी कलाकार के बारे में बात करने जा रहे है, जिसे अपने छोटे कद की वजह से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि अब तक जूही दो-तीन सीरियल में साइड रोल में नजर आ चुकी है। लेकिन मुख्य भूमिका में उन्होंने केवल एक सीरियल ही किया है। बता दें कि हम यहाँ बाबा ऐसो वर ढूंढो की लीड एक्ट्रेस भारती उर्फ़ जूही की बात कर रहे हैं।
juhi a TV actress
जूही ने साल 2010 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उत्तर प्रदेश के एक छोटे शहर शिकोहाबाद निवासी जूही का कद 3 .5 फ़ीट है और उनकी उम्र 27 साल है। जूही का कहना है कि बाबा ऐसो वर ढूंढो के समय कैमरे को पहली बार फेस करते हुए वो काफी नर्वस महसूस कर रही थीं। हालांकि बाद में उन्हें लगा कि ये कोई एक्टिंग नहीं बल्कि उनके जीवन की असली सच्चाई है।
जूही का कहना है कि वो जब भी घर से बाहर जाती थीं, तो लोग उन्हें हैरानी से देखते थे। इस वजह से उन्हें काफी दुःख होता था। इसके साथ ही जूही ने बताया कि उन्हें शादी के कई प्रस्ताव भी आये थे, लेकिन वो अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थीं। इससे पहले वो जोधा अकबर में भी साइड रोल में नजर आ चुकी हैं और फ़िलहाल एक सीरियल ”बढ़ो बहु” में काम कर रही हैं।

Home / Special / टीवी एक्टर के साथ खड़ी इस लड़की का कभी लोग उड़ाते थे मजाक, आज वही लोग मिलने के लिए मांगते हैं समय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो