scriptlatest weather update ठंड कहने वाली है अलविदा, बादलों के आने से बदली हवा की दिशा | latest weather update in madhya pradesh, today weather news in hindi | Patrika News
जबलपुर

latest weather update ठंड कहने वाली है अलविदा, बादलों के आने से बदली हवा की दिशा

latest weather update ठंड कहने वाली है अलविदा, बादलों के आने से बदली हवा की दिशा

जबलपुरFeb 21, 2020 / 02:33 pm

Lalit kostha

Weather Update

Weather Update : फरवरी के अंत तक एक बार फिर गिरेगा तापमान, बारिश की भी संभावना

जबलपुर। मौसम ने बदलाव की आहट दे दी है। दिन में फागुनी बयार चल रही है। वहीं, रात में तेज हवा हल्की सर्दी का अहसास करा रही है। शुक्रवार को सुबह से ही तेज हवा की सरसराहट रही। सूर्योदय के कुछ देर बार ही आसमान में हल्के बादल छाने लगे। इससे दोपहर के समय भी धूप कमजोर होने लगी है। बादलों के आने से हवा की दिशा भी बदल गई है। पहाड़ी राज्यों की सर्द हवा की जगह दक्षिण से तेज हवा के झौंके मौसम पर असर डाल रहे हैं। बुधवार और गुरुवार को दोपहर के समय तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। लेकिन मौसम के करवट लेने से दिन में हल्की गर्मी महसूस हुई। रात को हवा के संपर्क में आने पर जरुर हल्की सर्दी का अहसास हुआ।

Weather Update

सुबह के समय पारा चढ़ा
दोपहर बाद तापमान में बदलाव के बाद गुरुवार को सुबह भी पारा चढ़ा। लेकिन अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री नीचे बना रहने के साथ ही बुधवार के बराबर बना रहा। न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री कम और बुधवार(11) के अपेक्षाकृत दो डिग्री ज्यादा रहा।

पिछले वर्ष से दोगुना तापमान
शहर गुरुवार को पिछले वर्ष के 20 फरवरी के अपेक्षाकृत गर्म रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार वर्ष 2019 की 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 15 डिग्री रेकॉर्ड हुआ था। इस वर्ष 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस था। जबकि पिछले और इस वर्ष के न्यूनतम तापमान के बीच महज 0.2 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। शहर में गुरुवार को सामान्य से दोगुने से भी तेज गति से हवा चली। हवा की सबसे ज्यादा रफ्तार दोपहर में रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से दक्षिणी हवा पूरे दिन चली। आद्र्रता 69 प्रतिशत थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो