scriptहमारी सरकार पर एक पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा: मोदी | Our government doesn't have a accusation for single paisa corruption: Modi | Patrika News
खास खबर

हमारी सरकार पर एक पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा: मोदी

मोदी ने कहा कि 15 महीने की उनकी सरकार पर अब तक एक नए पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा

Aug 15, 2015 / 02:41 pm

Rakesh Mishra

modi on independence day

modi on independence day

नई दिल्ली। आजादी की 69वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। हालांकि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में नए एलान कम किए और सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इससे पहले मोदी राजघाट गए और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सुबह करीब 7.15 बजे लाल किला पहुंचे और तिरंगा फहराया। इसके बाद पीएम ने राष्ट्र को संबोधित किया।

narendra-modi-
independence-day-55cee7f47811d_l.jpg”>

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जातिवाद के जहर और सम्प्रदायवाद के जुनून को विकास के अमृत से मिटाया जायेगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को जारी रखने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि 15 महीने की उनकी सरकार पर अब तक एक नए पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।



पीएम ने अपने भाषण में जनधन योजना, श्रमेव जयते योजना, क्लीन इंडिया जैसी योजनाओं का जिक्र किया। मोदी ने डायरेक्ट गैस सब्सिडी की भी बात कही। मोदी ने भ्रष्टाचार को दीमक बताते हुए इससे देश को मुक्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह देश भ्रष्टाचार से मुक्त हो, इसके लिए उपर से प्रयास शुरू करना होगा।



मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार देश में दीमक की तरह लगा हुआ है, लेकिन जब यह बेडरूम में घुस जाए तब पता चलता है, तब हर स्क्वायर मीटर पर इंजेक्शन लगाना होता है। कालाधन पर काबू करने के बारे में भी ऎसे इंजेक्शन की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा कि इंजेक्शन का साइड इफेक्ट होगा, लेकिन यह बीमारी इतनी घातक है कि साइड इफेक्ट के बाद भी यह इंजेक्शन देना होगा।

Home / Special / हमारी सरकार पर एक पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा: मोदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो