scriptRajasthan Election Result 2019 LIVE : कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बना राजस्थान, 25 में से 24 सीटों पर BJP आगे | Rajasthan Lok Sabha Election 2019 Result Percentage | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Election Result 2019 LIVE : कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बना राजस्थान, 25 में से 24 सीटों पर BJP आगे

Rajasthan Election Result 2019 LIVE : कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बना राजस्थान, 25 में से 24 सीटों पर BJP आगे

जयपुरMay 23, 2019 / 10:44 am

rohit sharma

जयपुर।

Lok Sabha Election 2019 के नतीजों के लिए मतगणना जारी है। प्रदेश की सभी 25 सीटों में से करीब 23 सीटों पर बीजेपी बढ़त करती नजर आ रही है।
सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के पहले रुझान में ही बीजेपी आगे चल रही थी। मतगणना के शुरुआती रुझान में बीजेपी सात सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं 10 बजे तक बीजेपी 23 सीटों पर आगे हो गई।
– राजधानी जयपुर में रामचरण बोहरा vs ज्योति खण्डेलवाल के बीच मुकाबला है। यहां रामचरण बोहरा आगे चल रहे हैं।

– जयपुर ग्रामीण सीट से राज्यवर्धन सिंह vs कांग्रेस की कृष्णा पूनिया के बीच मुकाबला है। यहां 3100 वोटों से बीजेपी आगे चल रही है।
– चूरू लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी के राहुल कासवान को भारी मतों से आगे बढ़ रहे हैं। बीजेपी के कासवान को अब तक एक लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। साथ ही बीजेपी यहां करीब 55 हजार मतों से आगे चल रही है।
– जोधपुर लोकसभा सीट से भाजपा के गजेंद्र सिंह सीएम Ashok Gehlot के पुत्र वैभव गहलोत आगे चल रहे हैं।

– नागौर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल आगे चल रहे हैं। यहां बेनीवाल का मुकाबला कांग्रेस की ज्योति मिर्धा ( Jyoti Mirdha )से है।
– झालावाड़ बारां सीट से भाजपा के दुष्यंत सिंह अभी तक 63 हजार 229 वोटों से आगे चल रहे हैं।

– भरतपुर लोकसभा सीट से भरतपुर लोकसभा सीट भाजपा की रंजीता कोली को अब तक 1 लाख 51 हजार 036 मत पड़े हैं वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी अभिजीत कुमारजाटव को 1 लाख 3 हजार 551 वोट मिले हैं। यहां बीजेपी बढ़त बनाए हुए है।
– भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुभाष चंद्र आगे चल रहे हैं।

– दौसा लोकसभा सीट से जसकौर मीणा करीब 15 हजार वोट से आगे चल रही हैं।

– राजसमंद सीट से जयपुर राजघराने की बेटी दीया कुमारी करीब 1 लाख वोटों से आगे चल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो