18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RAS-2024 Result: किसान की बेटी शालू ने पहले ही प्रयास में रचा इतिहास, बिना कोचिंग घर बैठकर हासिल की आरएएस में 8वीं रैंक

RAS-2024 Success Story: रायसिंहनगर के पास 50 एनपी ततारसर गांव की शालू कस्वां ने अपनी मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। किसान परिवार से आने वाली शालू ने बिना कोचिंग आरएएस 2024 में 8वीं रैंक हासिल कर मिसाल पेश की है।

2 min read
Google source verification
RAS-2024 Success Story, RAS Shalu Kaswan Success Story, Shalu Kaswan Success Story, RAS Success Story, Raisinghnagar news, Rajasthan RAS result 2024, farmer daughter success story Rajasthan, Shalu Kaswan RAS rank 8, RAS topper Rajasthan village story, self study success RAS exam, Rajasthan PCS success story, rural student achievement Rajasthan, Sriganganagar news update, girls education success Rajasthan, no coaching success RAS, Rajasthan government job success story, village girl topper Rajasthan, Rajasthan competitive exam news, inspirational success story Rajasthan

माता-पिता संग शालू कस्वां। फोटो-पत्रिका

रायसिंहनगर। निकटवर्ती गांव 50 एनपी ततारसर की बेटी शालू कस्वां ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चेतराम कस्वां की पुत्री शालू का आरएएस 2024 परीक्षा में आठवीं रैंक के साथ फाइनल चयन हुआ है। शालू के पिता चेतराम खेती-किसानी करते हैं, जबकि माता कमलेश गृहिणी हैं।

यह वीडियो भी देखें

सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। शालू ने बताया कि उसने बिना किसी कोचिंग के घर पर रहकर ही तैयारी की। दिन-रात की मेहनत और मजबूत आत्मविश्वास के बल पर उसने पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया। शालू ने अपनी स्कूली शिक्षा गुरुसर मोडिया से पूरी की और उच्च शिक्षा रायसिंहनगर के एमडी पीजी गर्ल्स कॉलेज से प्राप्त की।

गांव में खुशी का माहौल

शालू की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया, वहीं बधाई देने वालों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है। परिवार के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय बन गई है। भाई पुनीत कस्वां भी पढ़ाई कर रहा है। शालू ने बताया कि कला वर्ग में स्नातक डिग्री पूरी करने के बाद उसने आरएएस की तैयारी शुरू कर दी थी। उसने पूरी तरह से सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया और अनुशासन के साथ तैयारी जारी रखी, जिसका परिणाम उसे पहले ही प्रयास में सफलता के रूप में मिला।

कुल 1096 पद

राजस्थान में इस भर्ती प्रक्रिया में चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया गया है। कुल 1096 पदों में से 428 पद राज्य सेवाओं के लिए और 668 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए निर्धारित किए गए थे। आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन सूची जारी की है। चयनित उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि आरएएस परीक्षा प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल है।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों के लिए आगे की प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति से जुड़े निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें, ताकि किसी भी जानकारी से वंचित न रहें और आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी कर सकें।