scriptयहां गायें सुनती हैं म्यूजिक, गर्मियों में नहाएंगी शॉवर के नीचे | Shri Gopal Gaushala, Neem Ka Thana Cow Listen Music | Patrika News
खास खबर

यहां गायें सुनती हैं म्यूजिक, गर्मियों में नहाएंगी शॉवर के नीचे

श्री गोपाल गौशाला नीमकाथाना में गायों के लिए म्यूजिक सिस्टम लगा हुआ है। जल्द ही शॉवर भी लगने वाले हैं।

Mar 17, 2018 / 05:06 pm

vishwanath saini

cow

Shri Gopal Gaushala, Neem Ka Thana Cow Listen Music

नीमकाथाना. शहर के खेतड़ी रोड पर स्थित पर अच्छे मैनेजमेंट की सीख देने वाली गोपाल गौशाला है। यह गौशाला सीकर जिले के लिए ही नहीं बल्कि राजस्थान के लिए भी एक उदाहरण है। 26 जनवरी को राजस्थान सरकार ने गौशाला को सबसे श्रेष्ठ गौशाला का आवार्ड भी दिया है।

यह गौशाला गायों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। गाएं स्वस्थ रहे इसके लिए उनको सुबह शाम तीन-तीन घंटे रोजाना भजन सुनाए जाते हैं। गायों के उपचार के लिए यहां पर 24 घंटे गौ सेवक व पशु चिकित्सक तैनात रहते हैं। कर्मचारियों को मैनेजमेंट का इतना सख्त निर्देश है कि 10 मिनट में घायल गाय को उपचार दिया जाए तथा चारे पानी की व्यवस्था में कमी नहीं आने दी जाए। गर्मी में गायों नहलाने के लिए जल्द ही शॉवर (फव्वारा सिस्टम) भी लगाया जाएगा।

गौशाला में एक नंदनी गृह बनाया गया है जिसका शनिवार को बाबा नारायण दास महाराज व बलदेव दास महाराज शुभारंभ करेंगे। शुक्रवार सुबह अध्यक्ष दौलतराम गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम को लेकर टीम को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान महामंत्री महावीर गुप्ता, सत्यनारायण बहरोडिय़ा, मुरारीलाल कुमावत, जितेन्द्र कुमावत, डॉ नरेन्द्र सिंह, गिरधारी, लक्ष्मण हलवाई आदि गौ भक्त मौजूद थे।


125 फीट लंब हॉल में म्यूजिक भी रहेगा


गोपाल गौशाल में तैयार किया गया 125 फीट लंबा हॉल में म्यूजिक भी रहेगा। जिसकी चौड़ाई 54 तथा उंचाई 14 फीट है। हॉल में 108 फंखे हैं। जिससे गायों को गर्मी में राहत मिलेगी। अध्यक्ष दौलत राम गोयल ने बताया कि गौशाला 1939 में शुरू की गई थी। वर्तमान में 550 गायें हैं। हर माह लाखों रुपये गायों पर खर्च किए जाते हैं। जिसमें दानदाताओं का बहुत सहयोग रहता है।


शनिवार को गौशाला में त्रिवेणी धाम सत्संग मंडल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम होगा। अध्यक्ष ने बताया कि सुबह 11 बजे से 2 बजे तक सत्संग किया जाएगा। इसके बाद हॉल का शुभारंभ सहित अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम में आने वाले गौ भक्तों के लिए प्रसादी भी आयोजन रखा गया है।

 

गौशाला को धीरे-धीरे पूरी हाईटेक कर दी जाएगी। आगामी दिनों में गायों के नहाने के लिए फव्वारा सिस्टम भी लगाया जाएगा। गौ भक्तों व चिकित्सों द्वारा गायों की 24 घंटे पूरी देखभाल की जाती है।
-दौलत राम गोयल, अध्यक्ष, गोपाल गौशाला, नीमकाथाना

Home / Special / यहां गायें सुनती हैं म्यूजिक, गर्मियों में नहाएंगी शॉवर के नीचे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो