scriptNATURE : पर्यावरण को बचाने इस प्रजाति के 10 लाख पेड़ लगाएगा सिंगापुर | Singapore will plant 1 million trees to save the environment | Patrika News
खास खबर

NATURE : पर्यावरण को बचाने इस प्रजाति के 10 लाख पेड़ लगाएगा सिंगापुर

-2030 तक है पेड़ों का लक्ष्य, 900 एकड़ में हरा-भरा होगा सुन्गेई बुलोह वेटलैंड रिजर्व (Sungei Buloh Wetland Reserve)-10 लाख पौधे लगा चुका सेनेगल, जबकि युगांडा एक करोड़ पौधे लगा रहा है।

Oct 22, 2020 / 03:57 pm

pushpesh

NATURE : पर्यावरण को बचाने इस प्रजाति के 10 लाख पेड़ लगाएगा सिंगापुर

देश के 90 फीसदी मैंग्रोव पेड़ नष्ट हो चुके हैं

जयपुर. पिछले कुछ दशकों में वनों की भारी क्षति सिंगापुर में जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता के लिए बड़ा खतरा बन गई है। पिछली सदी में देश के 90 फीसदी मैंग्रोव पेड़ नष्ट हो चुके हैं। अब महत्वाकांक्षी सुन्गेई बुलोह वेटलैंड रिजर्व के माध्यम से इसकी भरपाई की जाएगी। परियोजना में 2030 तक यानी अगले दस वर्ष में दस लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य है।
देश के उत्तरी हिस्से में करीब 900 एक में फैले इस पार्क में हरियाली बढऩे से न केवल आद्र्र भूमि के जीवों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि उन प्रवासी परिंदों को भी आकर्षित किया जाएगा, जो रूस और अलास्का से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरते हैं। जैव विविधता बढ़ाने के लिए परिंदों के लिए संरक्षित क्षेत्र का आकार भी तीन गुना बढ़ाने का विचार है।
दस देशों के आदिवासी समूहों को इसलिए मिला एक लाख डॉलर का पुरस्कार

जानने योग्य बातें
-63.4 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करते थे मैंग्रोव पेड़ 1953 में
-87 फीसदी कम हो गए 2018 तक पेड़ों से कवर्ड भूमि
-51 हजार 819 पेड़ लगाए जा चुके हैं मार्च 2020 से अब तक
पारिस्थति पर मैंग्रोव का प्रभाव
सिंगापुर की पारिस्थति पर मैंग्रोव पेड़ों का प्रभाव काफी है। यहां मैंग्रोव की 35 प्रजातियां विकसित हो सकती हैं।
-डैन फ्रेज, प्रोफेसर-नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर

Home / Special / NATURE : पर्यावरण को बचाने इस प्रजाति के 10 लाख पेड़ लगाएगा सिंगापुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो