scriptकिन्नरों का ये रूप देख हैरान हो गए लोग… | transgender arranged marriage for two poor girls in hathras | Patrika News
हाथरस

किन्नरों का ये रूप देख हैरान हो गए लोग…

किन्नरों ने करवाई दो गरीब कन्याओं की शादी। पूरे इलाके में हो रही तारीफ।

हाथरसJan 03, 2018 / 11:46 am

suchita mishra

transgender

transgender

हाथरस। अधिकतर किन्नरों को लेकर लोगों के दिल में एक नकारात्मक भाव होता है। उन्हें समाज से अलग माना जाता है। लोगों में किन्नरों को लेकर एक डर होता है कि कहीं नाराज होकर वे कुछ गलत न बोल दें क्योंकि हमारे समाज में ऐसी मान्यता है कि किन्नर का आशीर्वाद और शाप दोनों ही फलीभूत होते हैं। लेकिन हाथरस में एक ऐसा मामला सामने आया है जो ये साबित करता है कि किन्नर भी हमारे और आपके जैसे ही आम इंसानों की तरह हैं। उनके लिए नकारात्मक सोच गलत है क्योंकि उनके अंदर भी अच्छी भावनाएं होती हैं। ताजा मामला जिले के सासनी क्षेत्र का है।
सासनी में बिंदिया और सरवती नामक किन्नरों ने दो गरीब कन्याओं की शादी कराकर उनके जीवन को संवारा है। इस वाक्ये के बाद से पूरे इलाके में किन्नरों की तारीफ हो रही है। उनसे प्रेरित होकर लोग सामाजिक कार्यों में रुचि ले रहे हैं।
गरीबी देख पसीजा दिल
किन्नर बिंदिया ने बताया कि आशा नगर निवासी सत्यवीर की निशा और शिखा नामक दो पुत्रियां हैं। जब हमें पता चला कि सत्यवीर के पास इतना भी पैसा नहीं है कि वो बेटियों की शादी करवा सके, तो हमारे दिल में उनकी मदद करने का खयाल आया। इसके बाद हमने मिलकर बेटियों की शादी में अपना योगदान दिया।
मन को मिलती है शांति
किन्नर बिंदिया का कहना है कि यूं तो हम बधाई गाकर और देकर लोगों से रूपया लेते हैं। लेकि इस रूपये का प्रयोग खाने पीने के अलावा पुण्य कार्य में भी किया जाना चाहिए। इससे मन को शांति मिलती है।
विधि विधान के साथ हुआ विवाह
दोनों कन्याओं का विवाह बुलंदशहर भोपूर निवासी बच्चू सिंह के पुत्र बालद और दीपक के साथ संपन्न हुआ। इन कन्याओं को 30-30 जोड़े परिजनों के लिए पेंट, शर्ट एवं साड़ियां और कन्याओं के लिए 21-21 जोड़े कपड़े, 51-51 जोड़ी बर्तन और पांच-पांच गहने दहेज के रूप में दिए गये। इसके अलावा बक्सा आदि भी दिया गया। बारातियों को खाना व विदाई स्वरूप भेंट दी गई। शादी संपन्न होने के बाद किन्नरों ने वर वधू को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो