scriptमहाराष्ट्र राजभवन में सौ वर्षों से दबी अंग्रेजों के ज़माने की तोप मिली, सभी देख कर रह गए दंग | two Cannon found in maharashtra governor house | Patrika News
मुंबई

महाराष्ट्र राजभवन में सौ वर्षों से दबी अंग्रेजों के ज़माने की तोप मिली, सभी देख कर रह गए दंग

यहां तोप होने की खबर राज्यपाल को कुछ दिनों पहले वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जब सिपाही ने इस मैदान में वृक्ष लगाने के लिए खड्डे खोद रहे थे…

मुंबईNov 04, 2018 / 02:29 pm

Prateek

canon

canon

(मुंबई): राज्यपाल सी विद्यासागर राव के निवास स्थान राजभवन में ब्रिटिश काल के दो जुड़वा तोप मिली हैं। राजभवन के गार्डन में निचले हिस्से की तरफ कई सौ वर्षों से दबे हुए इस तोप को शनिवार दोपहर क्रेन के माध्यम से बाहर निकला गया। राज्यपाल ने इसे अपने जलविहार सभागृह के सामने रखने का आदेश अधिकारीयों को दिया है।

canon

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजभवन में हरित मैदान में दो जुड़वा तोप मिली है। दोनों का वजन २२ टन बताया जा रहे है। क्रेन के माध्यम से शनिवार को इन माटी में सने तोपों को निकला गया। यहां तोप होने की खबर राज्यपाल को कुछ दिनों पहले वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान हुई थी। जब सिपाही ने इस मैदान में वृक्ष लगाने के लिए खड्डे खोद रहे थे। तब उन्हें यहां जमीन में तोप दबे होने की सूचना मिली और उन्होंने यह सूचना राज्यपाल को दी। वहां से इस मामले की सूचना पुरातत्व विभाग को दी गई। जिसके बाद राज्यपाल और नेवी की देखरेख में इन तोपों को बाहर निकला गया है। अब इनकी साफ़ सफाई कर इन्हे राजभवन में ही रखा जाएगा। राजभवन में आने वाले पर्यटकों के लिए यह आकर्षकण का केन्द्र होगी। अंग्रेजों के ज़माने की तोप 4.5 मीटर लम्बी है जबकि उसका व्यास 1.12 मीटर है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो