scriptभारतीय तीरंदाज दीपिका और उनके पति अतनु दास ने टोक्यो में किया पहला अभ्यास | Patrika News
खेल

भारतीय तीरंदाज दीपिका और उनके पति अतनु दास ने टोक्यो में किया पहला अभ्यास

अतनु दास और दीपिका कुमारी की जोड़ी ने युमेनोशिमा पार्क में सोमवार को पहली बार अभ्यास किया। इसके अलावा भारतीय नाविकों ने भी टोक्यो में पहला अभ्यास किया।

नई दिल्लीJul 19, 2021 / 12:05 pm

Mahendra Yadav

deepika.png
टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए भारतीय दल टोक्यो पहुंच गया है। टोक्यो पहुंचकर कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और उनके पति अतनु दास ने भी अभ्यास किया। इसके अलावा भारतीय नाविकों ने भी टोक्यो में पहला अभ्यास किया। अतनु दास और दीपिका कुमारी की जोड़ी ने युमेनोशिमा पार्क में सोमवार को पहली बार अभ्यास किया। दोनों को अन्य देशों के दर्जनों तीरंदाजों के साथ सोमवार को मुख्य प्रशिक्षण सुविधाओं में पहले समूह में अभ्यास के लिए रखा गया था।
23 जुलाई से शुरू होंगी तीरंदाजी प्रतियोगिताएं
टोक्यो ओलंपिक के लिए तीरंदाजी प्रतियोगिताएं 23 जुलाई की सुबह व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धाओं के लिए प्रारंभिक दौर (क्वालीफिकेशन राउंड) के साथ शुरू होंगी। फिलहाल भारतीय तीरंदाज दीपिका शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने पिछले महीने पेरिस में एफआईटीए विश्व कप स्टेज 3 में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं महिला व्यक्तिगत रिकर्व फाइनल में, दीपिका ने 27 जून को रूस की एलेना ओसिपोवा को हराकर महिला और मिश्रित टीम खिताब के साथ तीसरा खिताब हासिल किया था।
यह भी पढ़ें— टोक्यो ओलंपिक में नहीं दिखेगा रूस का झंडा, जर्सी पर नहीं होगा देश का नाम

दीपिका का तीसरा ओलंपिक
टोक्यो दीपिका का तीसरा ओलंपिक है। वह 2012 के लंदन ओलंपिक में महिला टीम स्पर्धा में आठवें स्थान पर रही थी और पांच साल पहले रियो डी जनेरियो में महिला व्यक्तिगत वर्ग में पहले दौर में बाहर हो गई थी।
यह भी पढ़ें— पहली बार 1932 में बनाया गया था ओलंपिक खेल गांव, जानिए खेलों के महाकुंभ से जुड़े कुछ ऐसे ही रोचक तथ्य

भारतीय नाविकों ने भी किया अभ्यास
मुख्य राष्ट्रीय कोच इस्माइल बेग के नेतृत्व में भारतीय नाविकों ने रविवार को टोक्यो खाड़ी में स्थित सी फॉरेस्ट वाटरवे (सेंट्रल ब्रेकवाटर) पर पहले लंबे अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स में हिस्सा लेने वाले अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह शनिवार सुबह टोक्यो पहुंचे थे और अपनी नाव तैयार की थी। रविवार को, उनके दो अभ्यास सत्र थे, जिसमें सुबह का सत्र अधिक खोजपूर्ण था क्योंकि उन्होंने कुछ महीने पहले ओलंपिक क्वालीफायर में भाग लेने के बाद से सुधारों को महसूस करने की कोशिश की थी।

Home / Sports / भारतीय तीरंदाज दीपिका और उनके पति अतनु दास ने टोक्यो में किया पहला अभ्यास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो