scriptजाने-माने इंडियन कार रेसर अश्विन की दर्दनाक मौत, भीषण एक्सीडेंट के बाद पत्नी संग BMW में ही ज़िंदा जले | Patrika News
खेल

जाने-माने इंडियन कार रेसर अश्विन की दर्दनाक मौत, भीषण एक्सीडेंट के बाद पत्नी संग BMW में ही ज़िंदा जले

अश्विन और उनकी पत्नी की कार दुर्घटना में जलने से मौत हो गई। अस्विन की कार पेड़ और दिवार के बीच में फंस गई।

नागौरMar 18, 2017 / 12:59 pm

Nakul Devarshi

भारत के जाने माने कार रेसर अश्विन सुन्दर की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार सुबह अश्विन अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान चेन्नई की सैन्थोम हाई रोड पर उनकी कार पेड़ से टकरा गई जिससे उनकी और उनकी पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
https://twitter.com/ANI_news/status/842957237052088320
पुलिस ने बताया ”अश्विन और उनकी पत्नी की कार दुर्घटना में जलने से मौत हो गई। अस्विन की कार पेड़ और दिवार के बीच में फंस गई। 

दोनों आग लगने के बाद कार का डोर नहीं खोल पाए। आग लगने से दोनों की अंदर ही जलने से मौत हो गई। घटना के समय कार अश्विन चला रहा था।
ऐसे हुई शिनाख्त 

पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर दोनों शव की शिनाख्त की। पुलिस ने जली हुई कार के दरवाजे को तोड़ कर दोनों के शव मशक्कत के बाद निकाले। शव को गवर्नमेंट रोयापेट्टाह अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।

Home / Sports / जाने-माने इंडियन कार रेसर अश्विन की दर्दनाक मौत, भीषण एक्सीडेंट के बाद पत्नी संग BMW में ही ज़िंदा जले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो