खेल

CWG 2022: पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, भाला फेंक में जीता गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीता है। इस बार उन्होंने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने 90 मीटर से ज्यादा दूर तक भाला फेंक कर नया इतिहास रच दिया है। पढ़िए उन्होंने किस अंदाज में गोल्ड जीता।

Aug 08, 2022 / 04:55 pm

Joshi Pankaj

नदीम ने किया कमाल

नीरज चोपड़ा इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नहीं है। इस इवेंट से पहले उन्हें इंजरी आ गई थी। हालांकि इस बार नीरज चोपड़ा का एक खास रिकॉर्ड टूट गया है। पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया। उन्होंने भाला फेंक 90 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो फेंका। इस तरह उन्होंने गोल्ड हासिल किया। आपको बता दें भाला फेंक में 90 मीटर का थ्रो करने वाले उपमहाद्वीप के पहले खिलाड़ी अरशद नदीम बन गए है। इसके अलावा नदीम ने पाकिस्तान को इस गेम में पहला गोल्ड दिलाया है। 60 साल में पाकिस्तान ने ये मुकाम कभी हासिल नहीं किया था। कुल मिलाकर कहा जाए तो नदीम इस बार पाकिस्तान के हीरो बन गए है।

पाकिस्तानी खिलाड़ी का कमाल

नदीम का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में शानदार रहा है। टोक्यो ओलंपिक में वो पांचवें नंबर पर रहे थे। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता था। हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज ने सिल्वर हासिल किया था। नीरज आजतक 90 मीटर की दूरी नहीं तय कर पाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है। डायमंड लीग टूर्नामेंट में ये मुकाम उन्होंने हासिल किया था।

यह भी पढ़ें

CWG 2022: भारत को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में 9 रनों से हराया

https://twitter.com/NOCPakistan?ref_src=twsrc%5Etfw


कॉमनवेल्थ गेम्स में बना रिकॉर्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भी नदीम ने खास रिकॉर्ड बनाया है। 90 मीटर की दूरी आजतक कोई तय नहीं कर पाया है। नदीम ने ये जरूर इस बार कर दिखाया। अरशद ने इस बार पहले राउंड में 90.18 मीटर का थ्रो किया। ये उन्होंने रिकॉर्ड बनाया। दूसरे नंबर पर एंडरसन ने 88.64 मीटर का थ्रो किया और सिल्वर जीता। केन्या के जूलियस येगो ने 85.70 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। भारत की तरफ से डीपी मनु (82.28) और रोहित यादव (82.22) के साथ पांचवें और छठे नंबर पर रहे।

यह भी पढ़ें

Commonwealth Games के इतिहास में भारत ने 200 गोल्ड किए पूरे

संबंधित विषय:

Home / Sports / CWG 2022: पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, भाला फेंक में जीता गोल्ड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.